कोलकाता रेप केस मामला : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट

Ravi Singh | Aug 17, 2024, 22:37 IST
Kolkata rape case
कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेप के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे है। इस पर अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निरंतर हर दो घंटें में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है।

नई दिल्ली :कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेप के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे है। इस पर अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निरंतर हर दो घंटे में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। राज्यों को यह रिपोर्ट मंत्रालय को फैक्स करना होगी।



गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ राज्य,केंद्र शासित प्रदेशों में कानून -व्यवस्था की स्थिति की निगरानी की जाएगी। राज्यों में इस मामले में कानून और व्यवस्था की स्थिति की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए। रिपोर्ट हर दो घंटे की स्थिति की समीक्षा कर तैयार होगी। रिपोर्ट को दो घंटे के अंतराल पर मंत्रालय को एमएचए नियंत्रण कक्ष का फैक्स,ईमेल,व्हाट्सएप पर भेजा जाए।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 6 घंटे में दर्ज हो एफआईआर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस में एक आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि, किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में हेल्थ वर्कर के साथ मारपीट होने पर 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करना होगी।



ये खबर भी पढ़ें...



कोलकाता रेप केस : FORDA ने फिर से किया हड़ताल का ऐलान





thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • गृह मंत्रालय
  • कोलकाता रेप केस
  • Kolkata rape case
  • कोलकाता रेप मर्डर केस
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज
  • हर दो घंटे रिपोर्ट