कोलकाता रेप केस : FORDA ने फिर से किया हड़ताल का ऐलान
Ravi Singh | Aug 15, 2024, 17:02 IST
Kolkata rape case
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आश्वासन मिला था, लेकिन FORDA ने गुरुवार 15 अगस्त को फिर से हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या मामले को लेकर देशभर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में इलाज समय से नहीं हो रहा है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आश्वासन मिला था। जिसके बाद राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म ऐलान कर दिया था, लेकिन FORDA ने गुरूवार 15 अगस्त को फिर से हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में बीती रात हुई तोड़फोड़ हुई थी। तोड़फोड़ के बाद फिर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होने वाली है। हड़ताल का ऐलान FORDA ने कर दिया है। FORDA का कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में हुई घटना को देखते हुए हम अपने सहयोगियों और मेडिकल समुदाय का साथ देंगे और हम उनके साथ खड़े हैं।
हड़ताल की वजह से ओपीडी और गैर-आपातकालीन सर्जरी जैसी वैकल्पिक सेवाएं बाधित हो गई हैं। दिल्ली एम्स से लेकर राजधानी के बड़े अस्पतालों में काम बाधित हो गए हैं, साथ ही ऐसा ही कुछ सभी राज्यों के बड़े अस्पतालों में देखने को मिला है।
कोलकाता पुलिस का कहना है कि रेप और हत्या का आरोपी संजय रॉय आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़ा नहीं है, लेकिन आरोपी अस्पताल में आता रहता था। आरोपी ने डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद घर जाकर सौ गया था। मर्डर के बाद सबूत मिटाने के लिए अपने पहने हुए कपड़े धो दिए।
डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। देश के सभी AIIMS दिल्ली समेत सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सर्विस पर असर देखने को मिला है, लेकिन इमरजेंसी सर्विस में काम हो रहा है।
सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप दी जाएगी। ममता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि अगर और भी आरोपी हैं, और रविवार तक सभी को गिरफ्तार नहीं कर पाए तो हम केस CBI को सौंप देंगे।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हास्पिटल में बीती रात हुई तोड़फोड़
हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था बाधित
अस्पताल में आता रहता था आरोपी
हड़ताल पर 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर
18 अगस्त के बाद CBI को देंगे केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari