क्यों है मैसूर सिल्क साड़ी का क्रेज? शोरूम के बाहर रात 2 बजे से लग रही लाइन.. क्या है वायरल वीडियो का सच

Manya Jain | Apr 08, 2026, 18:58 IST
mysore silk saree viral video
साड़ी के लिए लोगों का क्रेज देखकर आपको हैरानी होगी। इस सा़ड़ी के लिए लोग रात 2 बजे से ही स्टोर के बाहर लाइन में लग रहे हैं। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हो रहा है।

भारतीय संस्कृति में सिल्क साड़ियों का हमेशा खास स्थान रहा है। क्या आप एक साड़ी खरीदने के लिए रातभर जाग सकते हैं? लोग रात 2 बजे से लाइन लगा रहे हैं। यह कोई मामूली सेल की भीड़ बिलकुल भी नहीं है।



मैसूर सिल्क साड़ियों का असली क्रेज अब सामने आया है। सोशल मीडिया पर शौर्या नाम की यूजर का वीडियो वायरल है। इसमें स्टोर के बाहर के हैरान करने वाले नजारे दिखे हैं। लोग अपनी नींद छोड़कर साड़ी खरीदने के लिए खड़े हैं।



आइए जानतें हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी...



65653179045


मैसूर सिल्क साड़ी: क्यों है यह इतनी खास?

मैसूर सिल्क अपनी शुद्धता और चमक के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। KSIC (Karnataka Silk Industries Corporation) द्वारा निर्मित ये साड़ियां शुद्ध रेशम और 100% असली जरी (Gold and Silver Zari) से बनी होती हैं। इनकी विरासत सदियों पुरानी है और मैसूर के महाराजाओं के समय से इन्हें राजसी पोशाक माना जाता रहा है।



Mysore Silk Saree


स्टोर के बाहर का नजारा: कारों में बीती रात

दरअसल इंस्टाग्राम पर शौर्या नाम की यूजर ने सिल्क साड़ी के लिए दुकान के बाहर लगी लाइन का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वायरल वीडियो में शौर्या बताती हैं कि वे सुबह के 3:45 बजे स्टोर के लिए निकलीं।



Mysore Silk Saree


जब वे सुबह 4 बजे स्टोर पहुंचीं, तो वहां पहले से ही लोगों का हुजूम था। लोग अपनी कारों में ही सो रहे थे ताकि सुबह होते ही उनका नंबर पहले आ सके। एक शख्स तो रात के 9 बजे ही वहां पहुंच गया था ताकि उसे पहला टोकन मिल सके।



टोकन और खरीदारी का सख्त नियम

KSIC स्टोर पर साड़ी खरीदना किसी मिशन को पूरा करने जैसा है। यहां की व्यवस्था बहुत ही सख्त है।



  • लिस्ट में नाम (Entry List): सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोग सबसे पहले एक इनफॉर्मल लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते हैं।
  • टोकन (Token Distribution): सुबह करीब 10 बजे टोकन बांटे जाते हैं।
  • 1 टोकन = 1 साड़ी: यहां का सबसे बड़ा नियम यह है कि एक टोकन पर केवल एक ही साड़ी खरीदी जा सकती है।
  • सिर्फ 10 मिनट का समय: खरीदारों को 10-10 के बैच में अंदर भेजा जाता है और हर बैच को अपनी पसंद की साड़ी चुनने के लिए मात्र 10 मिनट का समय दिया जाता है।

ब्रांड वैल्यू की वजह से वायरल है शॉप

KSIC मैसूर सिल्क की ये साड़ियां जीआई टैग (GI Tag) वाली हैं, जिसका मतलब है कि इनकी क्वालिटी और ओरिजिन की गारंटी सरकार देती है। लोग इन साड़ियों पर इतना भरोसा करते हैं कि वे 20 हजार से लेकर 2 लाख तक खर्च करने को तैयार रहते हैं।



KSIC मैसूर सिल्क की खासियत

Pure Mysore Silk Saree


  • शुद्ध रेशम: नेचुरल रेशम के धागों का इस्तेमाल।
  • असली जरी: जरी में चांदी और सोने की परत चढ़ाई जाती है।
  • टिकाऊपन: ये साड़ियां पीढ़ियों तक चलती हैं और इनकी चमक कभी कम नहीं होती।
  • अनूठा कोड: हर साड़ी पर एक यूनिक आईडी और होलोग्राम होता है, जो उसकी शुद्धता का प्रमाण है।

क्या Gen-Z के बीच भी है इसका क्रेज?

वीडियो बनाने वाली शौर्या मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि "यहां हम ऐसी जगह जा रहे हैं जहां शायद ही कोई जेन-जी (Gen-Z) जाना चाहता होगा।" लेकिन हकीकत यह है कि पुरानी विरासत अब युवाओं को भी अपनी ओर खींच रही है। शादी-ब्याह के सीजन में मैसूर सिल्क साड़ी पहनना एक स्टेटस सिंबल बन चुका है।



ये भी पढ़ें...



15 मिनट में क्विक मेड सर्विस, सफाई और खाना बनाना भी हुआ डिजिटल



अब और भी आसान होगा Aadhaar Update से जुड़ा काम, जानिए नए बदलाव



14 साल से एमपीलेड में बढ़ोतरी नहीं, क्या ऊंट के मुंह में जीरा बन गई है सांसद निधि



सबरीमाला मंदिर का वो सच जो महिलाओं पर पड़ गया फीका



Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • भारतीय संस्कृति
  • Gold and silver
  • GEN-Z
  • GI Tag