नए साल के पहले ही दिन महंगाई से मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Siddhi Tamrakar | Published:
lpg gas cylinder price drop 1
lpg gas cylinder price drop 1
नए साल 2025 के पहले दिन देशवासियों को राहत भरी खबर मिली। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। जानें आपके शहर में क्या है रेट...

नए साल 2025 के पहले दिन देशवासियों को राहत भरी खबर मिली। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 14.50 रुपए से 16 रुपए तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।



अपने शहर का जानें नया रेट

6 महीने बाद कमर्शियल LPG के दाम घटे

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद हुई है। दिसंबर 2024 में इसके दाम 16 रुपए और नवंबर में 62 रुपए तक बढ़ाए गए थे। पिछले महीनों में लगातार बढ़ती कीमतों ने होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायों पर असर डाला था।



होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को राहत

गैस सिलेंडर सस्ता होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, ग्राहकों तक इसका लाभ पहुंचेगा या नहीं, यह संचालकों पर निर्भर करेगा।



पिछले 6 महीनों में सिलेंडर कीमतों का ग्राफ

  • दिसंबर 2024: 16 रुपए की बढ़ोतरी।
  • नवंबर 2024: 62 रुपए तक बढ़े दाम।
  • अक्टूबर 2024: 48.50 रुपए की बढ़ोतरी।
  • सितंबर 2024: 39 रुपए का इजाफा।
  • अगस्त 2024: 8.50 रुपए की बढ़त।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • गैस सिलेंडर के रेट
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
  • Gas Cylinder Price Update