लखनऊ में नाबालिग बेटी ने मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, बचने के लिए शव के कपड़े उतारे...

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 19, 2025, 17:32 IST
Daughter killed mother in Lucknow
लखनऊ में एक 15 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। लड़की और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की बेरहमी से मार दिया।



कैसे दिया हत्या को अंजाम

17 मई की आधी रात, लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। मां उषा सिंह सो रही थीं। दोनों ने मिलकर पहले गला दबाया और फिर शीशे से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की ने सीन को रेप और लूट जैसा दिखाने के लिए मां के कपड़े उतार दिए और शराब की बोतल बगल में रख दी। छत का दरवाजा खुला छोड़कर वह चिल्लाने लगी, जिससे पड़ोसी इकट्ठा हो गए।



ये भी पढ़ें:



जिस बेटी को सड़क किनारे से उठाकर नाजों से पाला, 13 साल की उस लड़की ने कर दी मां की हत्या



ऐसे पता चली सच्चाई

गश्त कर रहे सिपाही को लड़की रात में अकेली घूमती मिली। पूछताछ में वह टालमटोल करती रही, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाया। अंततः लड़की ने जुर्म कबूल किया और उसको और प्रेमी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



हत्या की वजहें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • UP News
  • पुलिस
  • हत्या
  • प्रेमी
  • उत्तर प्रदेश