महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट से मंजूरी, दिल्ली में इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 18:33 IST
mahila smriddhi yojana portal
दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपए की सहायता हर महीने दी जाएगी।

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने सहायता दी जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।



जेपी नड्डा ने नेहरू स्टेडियम में की घोषणा

mahila smriddhi yojana kya hai


महिलाओं के समर्थन से मिली जीत

जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनावों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत महिलाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP ने महिलाओं को 2100 प्रति माह देने का वादा किया था। इसके जवाब में भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था। जो पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ।



यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना में MP से आगे निकले दूसरे राज्य, क्या इस साल मोहन सरकार बढ़ाएगी राशि?



हर महीने 2500 पाने का पूरा तरीका

सरकार यह राशि DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के जरिए हर महीने महिला के बैंक खाते में भेजेगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए रविवार को दिल्ली सरकार पोर्टल लॉन्च कर सकती है। इसके बाद दिल्ली की महिलाएं पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। ये पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया होगी। जिसमें कुछ अहम दस्तावेज होने जरूरी हैं।



mahila smriddhi yojana


योजना के लिए बजट

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना का बजट अगले साल और बढ़ाया जाएगा।



यह भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब से आएंगे 2500 रुपए, जानें



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • National News
  • Delhi CM
  • Delhi BJP
  • दिल्ली बीजेपी
  • bjp jp nadda
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
  • delhi cm rekha gupta
  • महिला समृद्धि योजना