सीएम ममता बनर्जी का BSF पर बड़ा आरोप, बंगाल को अस्थिर करने की साजिश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत बांग्लादेशी आतंकी राज्य में घुसपैठ कर रहे हैं। ममता ने इसे पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की एक गहरी साजिश बताया है। इसी दौरान, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र सरकार के बांग्लादेश संबंधी रवैये पर सवाल उठाए हैं।
BSF पर ममता बनर्जी के आरोप
शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील
ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे बांग्लादेश का हवाला देकर हिंसा फैलाने वालों से बचें और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखें। उनका कहना था कि राज्य सरकार शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की हत्या की घटना ने राज्य में राजनीति के बीच उथल-पुथल मचा दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
I.N.D.I.A से होगी कांग्रेस की छुट्टी!, AAP का साथ देंगे ममता-शरद पवार?
केंद्र के पास सारी जानकारी: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आगे कहा,'TMC बीएसएफ की सुरक्षा नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस के पास सारी जानकारी। केंद्र के पास सारी जानकारी है। राजीव कुमार ने मुझे कुछ जानकारी दी है और मुझे कुछ स्थानीय जानकारी भी मिली है। मैं इस संबंध में एक पत्र लिखूंगी। मैं यहां और बांग्लादेश में भी शांति चाहती हूं। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है। अगर मुझे नजर आएगा कि कोई मेरे राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है तो मैं विरोध करूंगी।
ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की नई नेता! उद्धव गुट और सपा का समर्थन
अभिषेक बनर्जी के आरोप
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की बांग्लादेश पर प्रतिक्रिया अधूरी है और भाजपा के नेताओं से अपील की कि वे पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर केंद्र से जवाब मांगें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक