पुलिस मेरे पैर में गोली मार देगी...इस डर से गले में तख्ती डाल SSP ऑफिस पहुंचा शूटर रवीश

Aman Vaishnav | Sept 13, 2026, 15:05 IST
गले में तख्ती डाल SSP ऑफिस पहुंचा शूटर
उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक शूटर रवीश पैर में गोली लगने के डर से गले में तख्ती लटकाकर सीधे SSP ऑफिस पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कैमरे के सामने आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि पुलिस उसके पैर में गोली मार सकती है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार अपराधियों को चेताते रहे हैं कि या तो अपराध छोड़ दो, नहीं तो ठीक से इलाज कर दिया जाएगा।



इस सख्ती का सीधा असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मेरठ में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जहां जानलेवा हमले का एक बड़ा आरोपी खुद चलकर पुलिस के दफ्तर पहुंच गया और दोनों हाथ जोड़कर गिरफ्तारी दे दी।



c4dcd67f-e14


गले में तख्ती और चेहरे पर खौफ

दरअसल मेरठ के एक स्क्रैप कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस वारदात में रवीश नाम का शूटर मुख्य आरोपी था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।



आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी पुलिस से छिपते फिरते हैं, लेकिन रवीश ने उलटा रास्ता चुना। वह गले में एक तख्ती लटकाकर सीधे मेरठ के SSP ऑफिस जा पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और आम लोग भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए।



1d32de1d-ba2


कैमरे पर कबूली डर की वजह

SSP दफ्तर में जब कैमरे उसके सामने आए, तो रवीश ने साफ शब्दों में अपनी मजबूरी और डर जाहिर किया। उसने बताया कि वह फरार होकर कहीं छिपना नहीं चाहता था। उसे पक्का यकीन था कि अगर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा, तो कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लग सकती है।



पैर में गोली लगने और एनकाउंटर के इसी डर ने उसे सीधे सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।



ये खबरें भी पढ़िए...

छात्राओं ने अपनी ही सहेली को लात-घूंसे मारे, कहा-दोस्त से संबंध बनाओ वरना जान से मार देंगे



क्राइम न्यूज: ग्वालियर में युवती से गैंगरेप, FIR के लिए तीन थानों तक भटकी पीड़िता



मध्यप्रदेश न्यूज : तंत्र-मंत्र के नाम पर मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म, दोस्त से भी करवाया रेप



देश दुनिया न्यूज: बर्थडे पार्टी के बहाने कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप, सिपाही बाहर पहरा देता रहा



Tags:
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • क्राइम न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश दुनिया न्यूज