छात्राओं ने अपनी ही सहेली को लात-घूंसे मारे, कहा-दोस्त से संबंध बनाओ वरना जान से मार देंगे

Aman Vaishnav | Updated:
Share
छात्राओं ने अपनी ही सहेली को लात-घूंसे मारे
छात्राओं ने अपनी ही सहेली को लात-घूंसे मारे

सतना में एक कॉलेज छात्रा की चार छात्राओं ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नही, इस मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कारण सिर्फ इतना था कि पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के दोस्त के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था।

मध्य प्रदेश के सतना से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं ने अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ मिलकर अपनी ही एक क्लासमेट की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरी मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस खौफनाक वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ रिलेशनशिप में आने से साफ मना कर दिया था।

81865de2-e38
81865de2-e38


बहाने से सुनसान जगह ले जाकर घेरा

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि एक लड़का उसे काफी समय से व्हाट्सएप पर मैसेज करके तंग कर रहा था। जब पीड़िता ने उस छात्र को फटकार लगाई, तो उसके कॉलेज में पढ़ने वाली और पड़ोस में रहने वाली सहेली उस पर उस लड़के से दोस्ती करने का दबाव बनाने लगी।

जब पीड़िता नहीं मानी तो आरोपी सहेली ने 6 अगस्त को उसे बाजार चलने के बहाने अपने स्कूटर पर बैठा लिया।

वह पीड़िता को पहले शहर में इधर-उधर घुमाती रही। इसके बाद उसने उतैली में अपने रिश्तेदार के घर चलने की बात कही और उसे नगर वन के सामने एक सुनसान जगह पर ले गई।

वहां तीन लड़कियां पहले से मुंह ढककर खड़ी थीं। वहां पहुंचते ही चारों ने पीड़िता को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

fbd2795d-939
fbd2795d-939


वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार लड़कियां मिलकर छात्रा को पीट रही हैं। आरोप है कि एक लड़की ने डंडे से पीड़िता की आंख और कान के पास हमला किया।

जबकि बाकी लड़कियां उसे लात-घूंसों से मारती रहीं। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने मोबाइल से पूरी मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपियों ने पिटाई के दौरान छात्रा को खूब धमकाया और कहा कि वह उनके दोस्त की हर बात माने। इसके बाद छात्र को वीडियो कॉल लगाया गया और पीड़िता से जबरन माफी मंगवाई गई।

जब डर के मारे पीड़िता ने उस लड़के के साथ रिश्ते के लिए हामी भर दी, तब जाकर आरोपी उसे सेमरिया चौराहे पर छोड़कर भागीं।

423835d5-b9f
423835d5-b9f


38 दिन तक डर के साए में रही पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता इतनी बुरी तरह सहम गई थी कि उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता की मां काफी बीमार हैं और पिता इलाज के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। छात्रा खुद एक रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

करीब 38 दिनों तक यह बात दबी रही, लेकिन जब मारपीट का वीडियो एक स्थानीय रिश्तेदार के मोबाइल तक पहुंचा तब जाकर हकीकत सामने आई।

परिजनों ने जब छात्रा से पूछा तो उसने रोते हुए पूरी सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद 11 सितंबर को यह मामला कोलगवां थाने पहुंचा।

9bd2aeee-dac
9bd2aeee-dac


पुलिस ने दर्ज किए बयान

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि पूरा मामला पुलिस की जानकारी में आ चुका है। विवेचक को पीड़िता के बयान दर्ज करने और सभी आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: ग्वालियर में युवती से गैंगरेप, FIR के लिए तीन थानों तक भटकी पीड़िता

मध्यप्रदेश न्यूज : तंत्र-मंत्र के नाम पर मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म, दोस्त से भी करवाया रेप

एमपी न्यूजछ बर्थडे पार्टी के बहाने कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप, सिपाही बाहर पहरा देता रहा

राजगढ़ में सगी मां ने 12 साल की मासूम को 12 लाख में बेचा, गैंगरेप का शिकार हुई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सतना
  • क्राइम न्यूज
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच

By Ashish Bhardwaj

नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार

By Arun Tiwari

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार
भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों से भरा पर्चा, वती कुमारी का अनोखा दांव, जानिए किस पार्टी से बनीं निर्विरोध प्रधान

By Jageshwar Prasad

भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों से भरा पर्चा, वती कुमारी का अनोखा दांव, जानिए किस पार्टी से बनीं निर्विरोध प्रधान
राजस्थान में सड़क सुरक्षा के 373 करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए, CAG को जवाब देने की मियाद खत्म, अफसर बोले- इंटरनल मैटर

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सड़क सुरक्षा के 373 करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए, CAG को जवाब देने की मियाद खत्म, अफसर बोले- इंटरनल मैटर
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर

By Sanjay Gupta

स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में

By Arun Tiwari

अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख