मेरठ से एक और केस: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश, पुलिस भी रह गई हैरान

Rohit Sahu | Apr 17, 2025, 16:06 IST
meeruth wife
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को हादसे का रूप देने के का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस भी इस साजिश को जानकर हैरान रह गई।घटना मेरठ से सामने आई है।

UP News: उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को वाइपर सांप से डसवा दिया। शुरुआत में मौत का कारण सांप का काटना बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा कर दिया। बता दें मेरठ का सौरभ राजपूत को केस भी हाईलाइट हुआ था जिसमें पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारकर उसके शव को ड्रम में भर दिया था।



गूगल-यूट्यूब से सीखी तरकीब

पहले गला घोंटा फिर शव को सांप से डसवाया गया

आरोपियों ने रात में सोते समय अमित कश्यप उर्फ मिक्की की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अमरदीप ने शव के नीचे जिंदा वाइपर छोड़ दिया। शव पर सर्पदंश के 10 निशान मिले, जिससे परिवार को शुरू में यही लगा कि मौत सांप के काटने (snakebite) से हुई है।



पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, रविता और अमरदीप से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को हिरासत में लिया गया है और गुरुवार को पुलिस इस हत्याकांड का औपचारिक खुलासा करेगी।



सपेरे से खरीदा था जिंदा वाइपर सांप

मेरठ पुलिस जांच में सामने आया कि अमरदीप ने पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा के एक सपेरे से 1,000 रुपए में वाइपर सांप खरीदा था। इसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। अमरदीप का अमित की पत्नी रविता से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। अमित को इसकी भनक लग चुकी थी और वह इसका विरोध करता था। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।



यह भी पढ़ें...मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज



गांववालों को पहले दिन से था शक

ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के संबंधों की जानकारी थी। इसी आधार पर उन्होंने मौत पर संदेह जताया और पोस्टमार्टम की मांग की। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे साजिश का पर्दाफाश हो गया। बता दें मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस में भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी।



यह भी पढ़ें...MP में मेरठ जैसा केस, पत्नी निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • UP News
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा
  • उत्तरप्रदेश
  • snakebite
  • सांप
  • मेरठ पुलिस
  • मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस