Met Gala History: इस इवेंट में सेलिब्रिटी क्यों पहनते हैं अतरंगी कपड़े, जानें पार्टी के अजीब नियम

Kaushiki | May 10, 2026, 13:38 IST
Met Gala
मेट गाला दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट है। इसमें सेलिब्रिटीज अतरंगी कपड़े पहनते हैं। इसका मकसद न्यूयॉर्क के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड इकट्ठा करना होता है।

Met Gala History: दुनियाभर में इन दिनों मेट गाला की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर सितारों की अतरंगी ड्रेसेस वायरल हो रही हैं। ऐसे में बहुत से लोग सोच रहे हैं कि आखिर ये मेट गाला क्या है? आसान भाषा में कहें तो ये एक फैंसी ड्रेस पार्टी है। इसे फैशन की दुनिया की सबसे बड़ी रात माना जाता है।



इसका आयोजन हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में होता है। इसमें दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी शामिल होते हैं। ये सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक बड़ा चैरिटी इवेंट है। इसके जरिए करोड़ों रुपए का फंड इकट्ठा किया जाता है। आइए इसे डिटेल से जानने की कोशिश करते है।



मेट गाला एडिट: Instagram पर छाया मेट गाला 2026 का खुमार, आप भी एआई से बनवाकर ट्राई करें अपना रेड का


कैसे बना ये दुनिया का सबसे बड़ा फैशन फेस्टिवल

मेट गाला की शुरुआत साल 1948 में एक फैशन पब्लिसिस्ट एलेनोर लैम्बर्ट ने की थी। उस समय इसका मकसद केवल कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे जुटाना था।



शुरुआत में यह एक सिंपल मिडनाइट डिनर था, जिसका टिकट सिर्फ 50 डॉलर का हुआ करता था। लेकिन 1970 के दशक में जब वोग की पूर्व एडिटर डायना व्रीलैंड इससे जुड़ीं, तो उन्होंने इसे सेलिब्रिटी इवेंट बना दिया।



उन्होंने ही थीम रखने का आईडिया शुरू किया। इससे सितारों को अतरंगी दिखने का मौका मिला। आज यह इसलिए मशहूर है क्योंकि ये फैशन, हॉलीवुड और बिजनेस का एक ऐसा पावरफुल कॉम्बो है, जहां एंट्री मिलना ऑस्कर जीतने जैसा माना जाता है।



मेट गाला 2026 में भारतीय ब्रांडों की चमक देखने को मिली, चाहे वो कॉउचर क्रिएशन हो या प्रतिष्ठित रेड


क्यों होता है मेट गाला का आयोजन

मेट गाला का मेन पर्पस एक नोबल कॉज यानी नेक काम से जुड़ा है। न्यूयॉर्क म्यूजियम में एक खास कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बना हुआ है। यहां दुनियाभर के ऐतिहासिक और नायाब कपड़े रखे जाते हैं। इन पुराने और कीमती कपड़ों की देखभाल बहुत जरूरी है।



इनकी मरम्मत और रखरखाव में करोड़ों का खर्च आता है। इसी खर्च को निकालने के लिए ये इवेंट किया जाता है। इवेंट से मिलने वाला पैसा सीधे इस इंस्टीट्यूट को जाता है। साल 1948 में इसकी शुरुआत एक साधारण फंड रेजर के तौर पर हुई थी।



ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में सोने की साड़ी और आम की कलाकृति के साथ भारतीय शिल्प कौशल का प्रदर्शन


अतरंगी कपड़ों के पीछे का थीम लॉजिक

मेट गाला में अक्सर लोग सितारों के अजीब कपड़ों का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन इन कपड़ों के पीछे महीनों की मेहनत होती है। हर साल इस इवेंट के लिए एक खास थीम चुनी जाती है। मेहमानों को उसी थीम के मुताबिक तैयार होना पड़ता है।



बड़े डिजाइनर इनके लिए जीता-जागता आर्ट तैयार करते हैं। ये ड्रेसेस केवल कपड़े नहीं बल्कि एक कलाकारी होती हैं। डिजाइनर इसके जरिए अपनी नई ड्रेसेस दुनिया को दिखाते हैं। रेड कारपेट पर चलना उनके लिए बड़े गर्व की बात है।



Met Gala 2026: मेट गाला के रेड कार्पेट पर भारतीय हस्तियों ने लूटी महफिल, मेट गाला 2026 में छाए ये स


टिकट की कीमत और नियम

मेट गाला इवेंट (Actress outfit at Met Gala) में शामिल होना हर किसी के बस की बात नहीं। इसके एक टिकट की कीमत 80 लाख रुपए तक होती है। सिर्फ पैसा होना ही यहां एंट्री की गारंटी नहीं है। आपको वोग मैग्जीन की एना विंतूर से इनविटेशन मिलना जरूरी है।



इस पार्टी में 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकते। इसके अंदर मोबाइल फोन यूज करना भी पूरी तरह मना है। लोग वहां अपनी सेल्फी या फोटो नहीं खींच सकते हैं। मेहमानों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है।



Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar P


प्याज, लहसुन और स्मोकिंग पर पाबंदी

इस हाई-प्रोफाइल इवेंट (Met Gala event) के नियम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां के डिनर मेनू में प्याज और लहसुन नहीं होता। ऐसा इसलिए ताकि मेहमानों की सांसों से बदबू न आए।



इवेंट के दौरान स्मोकिंग करना भी सख्त मना है। यहां बैठने की व्यवस्था कई महीनों पहले तय होती है। मेहमान आपस में बैठकर हाई-प्रोफाइल डिनर और परफॉरमेंस देखते हैं। ये पूरी रात केवल ग्लैमर और चैरिटी के नाम होती है।



ये खबरें भी पढ़ें...



देशी अंदाज में मेट गाला पहुंची लापता लेडीज



मेट गाला 2024 : दस हजार घंटों में तैयार हुआ ईशा अंबानी का मेट गाला गाउन



Met Gala 2025 में ईशा अंबानी का शाही हार बना चर्चा का विषय



Met Gala 2025 में चमके भारतीय सितारे, शाहरुख से कियारा तक के लुक ने बिखेरा जलवा



Tags:
  • Met Gala event
  • मेट गाला इवेंट
  • Met Gala
  • मेट गाला
  • Actress outfit at Met Gala