मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं Miss Universe 2025, इस दमदार जवाब ने दिलाया ताज

Kaushiki | Nov 21, 2025, 12:58 IST
Miss Universe 2025
इस साल का ताज मेक्सिको की सुंदर और दमदार आवाज वाली फ़ातिमा बॉश ने जीत लिया है। डेनमार्क की 2024 की मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग ने उन्हें ताज पहनाया।

Miss Universe 2025: थाईलैंड में हुए Miss Universe 2025 पेजेंट ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इस साल का प्रतिष्ठित ताज मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश ने जीत लिया है। 2024 की मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग ने उन्हें ताज पहनाया। यह पल इमोशन और जबरदस्त एनर्जी से भरा हुआ था।



जैसे ही फातिमा बॉश का नाम पुकारा गया, पूरा एरिना खुशी से गूंज उठा। फातिमा आखिरी गाउन में आगे बढ़ीं और ताज पहनते हुए वह कांपती हुई दिखीं। यह पल उनकी सालों की लगन और महीनों की तैयारी का फल था। यह ताज अब पूरी दुनिया की महिलाओं की एक आवाज बन गया है।



Miss Universe: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स, इस सवाल का जवाब देकर जीता ताज - Miss Unive


कौन हैं 26 साल की फातिमा बॉश

मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने वाली फातिमा बॉश 26 साल की हैं। वह एक मॉडल, एक्टिविस्ट और पब्लिक स्पीकर हैं। उनके पास कम्युनिकेशन की डिग्री है और उन्होंने फैशन की पढ़ाई भी की है। फातिमा महिला शिक्षा और अधिकारों के लिए काम करती हैं। बचपन में उन्हें डिसलेक्सिया और एडीएचडी (ADHD) जैसी समस्याएं थीं।



ये खबर भी पढ़ें...



Most Awaited Movies 2026: शाहरुख की किंग से महेश बाबू की वाराणसी तक, न्यू ईयर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में



who is Miss Mexico Fatima Bosch quit miss universe 2025 after called s stupid by thai director Nawa


वो दमदार जवाब, जिसने ताज दिलाया

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सबसे अहम होता है फाइनल क्वेश्चन-आंसर राउंड। इसी राउंड में मिस मेक्सिको से एक बहुत जरूरी सवाल पूछा गया था।



सवाल था:



आपके हिसाब से साल 2025 में एक महिला होने के क्या चैलेंज हैं? आप मिस यूनिवर्स टाइटल का इस्तेमाल दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सेफ जगह बनाने के लिए कैसे करेंगी?



ये खबर भी पढ़ें...



वॉर फिल्म्स का चेहरा बदलने वाली मूवी है 120 Bahadur, जानें आपको क्यों देखनी चाहिए ये मूवी



फातिमा का विजेता जवाब

भारत की मनिका विश्वकर्मा का सफर

इस प्रतियोगिता (Miss Universe Committee) में भारत की मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma)भी शामिल थीं। हालांकि, वह टॉप 12 तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाईं। 2021 में हरनाज कौर संधू के ताज जीतने के बाद, भारत की तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है।



इस साल इस बड़े पेजेंट के जजों के पैनल में एक खास भारतीय नाम भी था। भारत की बैडमिंटन लीजेंड और सुपरस्टार साइना नेहवाल भी जज पैनल में शामिल थीं।



फाइनल में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, थाईलैंड, और फिलीपींस जैसे देश शामिल थे। 100 से ज्यादा सुंदरियां इस खास ताज के लिए मुकाबला कर रही थीं।



फातिमा बॉश की जीत ने साबित कर दिया कि लीडरशिप में अब महिलाओं को भी अपनी जगह बनानी होगी। यह जीत महिलाओं के सशक्तिकरण की एक नई कहानी लिख रही है।



ये खबर भी पढ़ें...



राजस्थान के फेमस किले जहां हॉलीवुड भी कर चुका है अपने फिल्मों की शूटिंग



Kantara Chapter 1 की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई, लाइफटाइम कलेक्शन 800 करोड़ पार



Tags:
  • Miss Universe
  • मिस यूनिवर्स
  • Miss Universe Committee
  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता
  • Manika Vishwakarma