रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Rahul Garhwal | Mar 23, 2024, 01:05 IST
More than 40 people died in terrorist attack in Russian capital Moscow
मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में घुसे 5 आतंकियों ने 40 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकी हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आतंकियों ने गोलीबारी के बाद धमाका भी किया।

Moscow Terrorist Attack


इंटरनेशनल डेस्क. रूस की राजधानी मॉस्को 22 मार्च की शाम आतंकी हमले से दहल गई। क्रास्नोगोर्स्क एरिया के क्रोकस सिटी हॉल में 5 हमलावरों ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी सरकार ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। आतंकियों ने फायरिंग के बाद धमाका भी किया, जिससे आग लग गई।





100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू



गोलीबारी के बाद हमलावरों के धमाकों से हॉल में आग लग गई, जिसे हेलीकॉप्टर से बुझाने की कोशिश की जा रही है। वारदात के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें आंतकी लोगों पर गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। लोग छुपकर अपनी जान बचा रहे हैं। कई लोग हॉल के बेसमेंट में छिप गए थे। 100 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।



ये खबर भी पढ़िए..



बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट , सीएम अरविंद केजरीवाल को रिमांड पर भेजा



आर्मी जैसी वर्दी में आए थे आंतकी



क्रोकस सिटी हॉल में सभी आतंकी आर्मी जैसी वर्दी में आए थे। उन्होंने अचानक सभी पर गोलियां बरसाईं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर 70 एंबुलेंस भेजी गईं है। एक टास्क फोर्स भी बनाई गई है। मॉस्को सिटी हॉल में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। स्पेशल फोर्स ने एक आतंकी को गिरफ्तार भी कर लिया।








40 people died in Moscow terrorist attack | More than 100 injured in Moscow terrorist attack | capital of russia moscow | मॉस्को आतंकी हमला | मॉस्को आतंकी हमले में 40 लोगों की मौत | मॉस्को आतंकी हमले में 100 से ज्यादा घायल



Tags:
  • moscow
  • moscow terrorist attack
  • 40 people died in Moscow terrorist attack
  • More than 100 injured in Moscow terrorist attack
  • capital of russia moscow
  • मॉस्को
  • मॉस्को आतंकी हमला
  • मॉस्को आतंकी हमले में 40 लोगों की मौत
  • मॉस्को आतंकी हमले में 100 से ज्यादा घायल
  • रूस की राजधानी मॉस्को