यूपी में प्रेमी के साथ भागी 7 बच्चों की मां, 2 को साथ ले गई, सास की करतूत से बहू का रो-रोकर बुरा हाल

Rahul Garhwal | Dec 09, 2023, 24:00 IST
यूपी में प्रेमी के साथ भागी 7 बच्चों की मां, 2 को साथ ले गई, सास की करतूत से बहू का रो-रोकर बुरा हाल
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती 7 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भाग गई। 2 बच्चों को साथ ले गई। सास की करतूत से बहू का रो-रोकर बुरा हाल है।

SHRAVASTI. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वो 2 बच्चों को अपने साथ ले गई है। महिला के बड़े बेटे की कुछ साल पहले ही शादी हुई है। सास की इस करतूत से बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।



23 साल पहले हुई थी महिला की शादी



महिला की 23 साल पहले शादी हुई थी। उसके पति का कहना है कि शादी के बाद उसने पत्नी के बारे में ससुराल में कई बार शिकायत की थी। उसे किसी ने समझाया नहीं। इसी बीच उसे उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला था।



पत्नी से दूर रह रहा था पति



महिला का पति उससे दूर रहकर बहराइच में मजदूरी करता था। 28 नवंबर को उसे पत्नी के फरार होनी की बात पता चली। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के मां-बाप उसे धमकी दे रहे थे। 8 दिसंबर को उसने मल्हीपुर पुलिस से शिकायत की।



ये खबर भी पढ़िए..



दोस्त ने ही डुबाई महुआ मोइत्रा की नैया, सामने आया ऐसा किरदार जो पहले साथ था और बाद में हुआ जुदा



7 में से 2 बच्चों को साथ ले गई महिला



प्रेमी के साथ भागी महिला के 7 बच्चे हैं। वो 2 बच्चों एक लड़का और एक लड़की को अपने साथ ले गई है। बड़े बेटे की कुछ साल पहले ही शादी हुई है। महिला की बहू को सास के इस कदम से बेहद दुख पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Tags:
  • up woman ran away with her lover
  • woman ran away with her lover in Shravasti
  • in UP
  • mother of 7 children ran away up
  • mother-in-law ran away with her lover up
  • उत्तर प्रदेश में प्रेमी के साथ महिला भागी
  • श्रावस्ती में प्रेमी के साथ महिला भागी
  • यूपी में 7 बच्चों की मां भागी
  • यूपी में सास प्रेमी के साथ भागी