दोस्त ने ही डुबाई महुआ मोइत्रा की नैया, सामने आया ऐसा किरदार जो पहले साथ था और बाद में हुआ जुदा
Rahul Garhwal | Dec 08, 2023, 24:00 IST
दोस्त ने ही डुबाई महुआ मोइत्रा की नैया, सामने आया ऐसा किरदार जो पहले साथ था और बाद में हुआ जुदा
महुआ मोइत्रा की लोकसभा सांसदी जाने का कारण उनका दोस्त ही रहा, जो पहले साथ था और बाद में अलग हो गया।
NEW DELHI. लोकसभा से महुआ मोइत्रा को बर्खास्त कर दिया गया है। मोइत्रा की सांसदी जाने के पीछे की वजह ऐसा किरदार है जो पहले उनके साथ था और बाद में जुदा हो गया। जय अनंत देहाद्राई, ये महुआ पर आरोप लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। जय अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा दोनों पहले दोस्त थे, बाद में दोनों में झगड़ा हो गया। मोइत्रा ने पिछले 6 महीनों में आपराधिक अतिक्रमण, चोरी, अश्लील संदेश और दुर्व्यवहार के लिए देहाद्राई के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज कराई हैं।
जय अनंत ने मोइत्रा के खिलाफ CBI को दिए सबूत
जय अनंत पर ये भी आरोप था कि उन्होंने मोइत्रा के घर पर कब्जा कर लिया और उनका कुत्ता भी रख लिया है। बाद में कुत्ते को लौटा दिया गया था। दोनों में कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि जय अनंत ने महुआ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जय अनंत ने CBI में मोइत्रा के खिलाफ सबूत देकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यही सबूत बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के माध्यम से पेश कर संसद में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
महुआ के खिलाफ मोर्चा खोलने में दूसरा नाम आता है बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का। दुबे राजनीति में आने से पहले कॉर्पोरेट वर्ल्ड में थे। गोड्डा बिहार से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 2009 में राजनीति में कदम रखा था। इससे पहले वे एस्सार ग्रुप में कॉर्पोरेट हेड थे। उन्होंने 2009 में गोंडा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 में भी जीत हासिल की।
दर्शन हीरानंदानी
महुआ केस में तीसरा नाम आता है दर्शन हीरानंदानी का। महुआ पर आरोप है कि इनसे पैसे लेकर अडानी के खिलाफ सवाल पूछती थीं। 42 साल के दर्शन हीरानंदानी मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के CEO हैं। उनके पिता रियल एस्टेट टाइकून निरंजन हीरानंदानी हैं। दर्शन डेटा सेंटर, क्लाउड कम्प्यूटिंग, तेल और गैस, लॉजिस्टिक, वेयरहाउस जैसी कई कंपनियों के प्रेसिडेंट हैं, जो हीरानंदानी ग्रुप के अंडर में हैं। दर्शन ने न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से MBA और BSc की डिग्री ली है। हीरानंदानी ग्रुप अडाणी ग्रुप का कॉम्पिटिटर है। ये कई टेंडरों में अडाणी ग्रुप का राइवल रहा है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन हीराचंदानी से पैसे और महंगे उपहार लेकर संसद में 61 सवाल पूछे, जिनमें से 50 अडानी ग्रुप से जुड़े थे।
हीरानंदानी को आईडी पासर्वड देने का आरोप
सांसद ऑफलाइन के अलावा प्रश्न पूछने के लिए ऑनलाइन भी नोटिस दे सकते हैं। महुआ मोइत्रा पर यही आरोप लगा कि उन्होंने अपना गोपनीय आईडी पासवर्ड उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को दिया। सांसद ऑफलाइन के अलावा प्रश्न पूछने के लिए ऑनलाइन भी नोटिस दे सकते हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar