Zomato के साथ मिलकर करें मोटी कमाई, ऐसे करें खुद को रजिस्टर

Aparajita Priyadarshini | Jun 16, 2024, 11:39 IST
rewtewr
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए आप Zomato ऐप का यूज करते होंगे। जोमैटो ने हाल ही में घर जैसा खाना मुहैया कराने के लिए Zomato Everyday सेवा शुरू की है।जिससे आप मोटी कमाई भी कर सकते हैं।

क्या आपको खाना बनाने का शौक है? अगर हां तो आप शौक के साथ मोटी कमाई भी कर सकते हैं। Zomato ने हाल ही में घर जैसा खाना मुहैया कराने के लिए Zomato Everyday सेवा शुरू की है।



आप अगर खाना बनाने के शौकीन हैं तो इसे अपना बिजनेस बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको जोमैटो पर रजिस्टर करना होगा और कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।



qe5rt


wrew


इस बिजनेस में आपको क्या करना होगा ?


जब भी हम कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में प्रश्न आता है कि क्या करना होगा। इस बिजनेस में आपको खाना बनाना होगा और उसे पैक करना होगा।



इसके लिए आपको पहले जोमैटो के साथ टाई-अप करना होगा। लोग उनके प्लेटफॉर्म के जरिए खाना ऑर्डर करेंगे और डिलीवरी ब्वाय आपके यहां से खाना लेकर ग्राहकों को सप्लाई करेगा।



ये भी पढ़ें...



यशवंत क्लब में चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, दोनों पैनल मतदाताओं को लुभाने में जुटे, रिजल्ट रात तक



ध्यान रखें, इस बिजनेस में आप सिर्फ उन्हीं मेन्यू के साथ घुसें, जिनके आप एक्सपर्ट हैं, वरना लोग आपका खाना पसंद नहीं करेंगे और आपको ऑर्डर मिलने बंद हो जाएंगे।



कैसे करें Zomato में खुद को रजिस्टर


आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।


https://www.zomato.com/partner-with-us



Zomato में खुद को रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले एक नाम चुनना होगा। जो लोगों को एक रेस्टोरेंट जैसा दिखेगा। इसके बाद आपको उसे जोमैटो पर रजिस्टर करना होगा।



आपको अपने रेस्टोरेंट के लिए FSSAI का लाइसेंस भी लेना होगा। इसके बाद आपको जोमैटो पर जाकर अपने रेस्टोरेंट को रजिस्टर करना होगा।


Zomato पर रजिस्टर करने के लिए आपको FSSAI के लाइसेंस की कॉपी, GST नंबर, PAN card की कॉपी, बैंक अकाउंट की जानकारी, रेस्टोरेंट का मेन्यू और टॉप-5 आइटम की फोटो की जरूरत होगी।



इसके बाद जोमैटो की तरफ से आपके किचन का रिव्यू किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया में आपको लगभग 10 से 20 दिन लगेंगे।


इसके बाद आपको जोमैटो से ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे। आपको बस समय से खाना बनाना होगा और उसे अच्छे से पैक करना होगा।


इस बिजनेस के लिए आपको कटलरी खुद ही खरीदनी पड़ेगी लेकिन पैकेजिंग टेप Zomato के द्वारा भेजा जाएगा। ZOMATO: खाना भी | Zomato Delivery Boy not



thesootr links






Tags:
  • Zomato
  • Zomato Delivery Boy
  • ZOMATO: खाना भी
  • Zomato में खुद को रजिस्टर
  • FSSAI का लाइसेंस
  • जोमैटो पर  रजिस्टर
  • zomato से मोटी कमाई