ज्योतिष की आड़ में महिलाओं का शोषण, अशोक खरात के घर से मिली 58 वीडियो क्लिप और करोड़ों की संपत्ति
NEWS IN SHORT
- महाराष्ट्र में 35 वर्षीय महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार।
- भविष्य बताने के बहाने महिलाओं का करता था शारीरिक और मानसिक शोषण
- पुलिस की छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइसेस से 58 अश्लील वीडियो क्लिप बरामद
- बड़े नेटवर्क की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसकी जांच SIT को सौंप दी है।
NEWS IN DETAIL
देश दुनिया न्यूज. महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को 35 साल की महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलके आरोप में मशहूर ज्योतिषी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक अशोक खरात ज्योतिष की आड़ में महिलाओं के शोषण करता था। बता दें कि पुलिस को जांच के दौरान अलग-अलग डिजिटल डिवाइस मिले हैं। इन डिवाइस में पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिली हैं। फिलहालइस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी है।
सम्मोहन, नशीला पदार्थ और तंत्र-मंत्र का जाल
FIR के अनुसार, अशोक खरात (महाराष्ट्र अशोक खरात न्यूज) महिलाओं को उनकी समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर नासिक के 'कनाडा कॉर्नर' स्थित अपने आलीशान ऑफिस में बुलाता था। वहां वह महिलाओं को नशीला पेय (Sedative Drink) पिलाकर उन्हें सम्मोहित (Hypnotize) कर लेता था।
आरोपी केवल शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं था। वह महिलाओं के मन में डर पैदा करता था। उन्हें उनके पति की मौत की झूठी भविष्यवाणी (False Prediction) सुनाता था। खरात कहता था कि यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो उनके परिवार पर भारी मुश्किलें आ जाएगी। तंत्र-मंत्र और "सिद्ध पुरुष" होने के ढोंग के चलते कई महिलाएं उसके जाल में फंसती चली गईं।
अब SIT करेगी जांच
एसआईटी (SIT) का गठन मामले की गंभीरता और आरोपी के हाई-प्रोफाइल संपर्कों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस केस की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम को लीड IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं।
58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ का साम्राज्य
पुलिस की छापेमारी के दौरान जो सबूत हाथ लगे हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। खरात ने अपने ऑफिस में हिडन सीसीटीवी (Hidden CCTV) कैमरे लगा रखे थे।
- डिजिटल सबूत: पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो होने की बात सामने आई है।
- ब्लैकमेलिंग का खेल: आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल महिलाओं और सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।
- अथाह संपत्ति: जांच में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में खरात ने ज्योतिष और प्रॉपर्टी डीलिंग के जरिए 150 से 200 करोड़ रु. की संपत्ति बनाई है।
राजनीतिक रसूख और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन
अशोक खरात केवल एक ज्योतिषी नहीं था, बल्कि वह 'श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट' का चेयरमैन भी था। उसके मिरगांव स्थित फार्महाउस पर बड़े-बड़े राजनेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों का जमावड़ा लगा रहता था।
नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के खरात के मंदिर जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आरोपी ने खुद को समाज में इतना शक्तिशाली बना लिया था कि पीड़ित महिलाएं उसके खिलाफ बोलने से डरती थीं।
गिरफ्तारी का 'फिल्मी' ड्रामा
नासिक पुलिस ने खरात को पकड़ने के लिए एक अनोखा जाल बिछाया। बुधवार रात करीब 4 बजे, पुलिस टीम ने उसके घर के बाहर "चोर-चोर" चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। शोर सुनकर जैसे ही घर के दरवाजे खुले, पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई और आरोपी को उसके बेडरूम से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और साढ़े छह लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
शिरडी से जुड़ा ब्लैकमेलिंग का नया मामला
खरात की गिरफ्तारी के बाद अब नए मामले भी सामने आ रहे हैं। शिरडी की एक महिला ने आरोप लगाया है कि खरात के ऑफिस के कर्मचारी नीरज जाधव ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर पैसों की मांग की है।
अशोक खरात न्यूज हिंदी
ये भी पढ़ें...
HDFC बैंक के तीन दिन में डूबे एक लाख करोड़ शेयर्स में भी भारी गिरावट
अब वजन घटाना हुआ सस्ता, 75 फीसदी सस्ती हो गईं मोटापा कम करने वाली दवाएं
इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा बॉट्स का होगा कब्जा, वेबसाइट की कमाई पर पड़ेगा असर
पत्नी नौकरानी नहीं जीवनसाथी है, पति भी घर के काम में हाथ बटाएं- सुप्रीम कोर्ट