HDFC बैंक के तीन दिन में डूबे एक लाख करोड़ शेयर्स में भी भारी गिरावट, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

Aman Vaishnav | Mar 21, 2026, 12:23 IST
Share
hdfc bank chairman atanu chakraborty resigns market cap fall
hdfc bank chairman atanu chakraborty resigns market cap fall

पिछले तीन दिन में HDFC बैंक का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया है। इस दौरान बैंक के शेयर लगभग 8 फीसदी गिर चुके हैं। इस खबर को विस्तार से जानने के लिए आखिरी तक पढ़िए।

इस वक्त देश के सबसे बड़े बैंक HDFC में बड़ी हलचल मची हुई है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ उन्होंने वैल्यूज और एथिक्स (मूल्य और नैतिकता) का मुद्दा उठाया है। वहीं बैंक प्रबंधन ने इस मुद्दा को नकार दिया है।

चक्रवर्ती के इस्तीफे और आरोपों ने बैंकिंग सेक्टर में खलबली मचा दी है। पिछले तीन दिनों में HDFC बैंक के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी के शेयर लगभग 8 फीसदी तक गिर चुके हैं। शुक्रवार 20 मार्च को भी HDFC बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद बैंक का मार्केट कैप अभी भी 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

बैंक का आंतरिक सिस्टम मजबूत है-CEO

HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन ने अतनु चक्रवर्ती के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं। चेयरमैन से इस्तीफा वापस लेने या आरोपों को स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया था। उनका कहना था कि चक्रवर्ती ने बैंक के बारे में जो मुद्दा उठाया उस पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।

इसके अलावा शशिधर जगदीशन ने कहा कि बैंक में गवर्नेंस या अनुपालन से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। HDFC बैंक का आंतरिक सिस्टम मजबूत है और सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।

नए पार्ट-टाइम चेयरमैन की नियुक्ति

अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद RBI (Reserve Bank of India) ने केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दी है। केकी मिस्त्री HDFC बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बैंक के उच्च प्रबंधन और चेयरमैन के बीच पिछले कुछ समय से अंदरूनी मतभेद चल रहे हैं। ये अब खुलकर सामने आ गए हैं।

फिलहाल शशिधर जगदीशन HDFC बैंक के MD और CEO हैं। इन्होंने अक्टूबर 2020 में यह पद संभाला था। RBI ने उनका कार्यकाल 2026 तक बढ़ा दिया है।

शशिधर से पहले आदित्य पुरी रहे CEO

HDFC Bank का पूरा कामकाज शशिधर जगदीशन ही संभालते हैं। शशिधर से पहले आदित्य पुरी ने बैंक का नेतृत्व किया था। आदित्य पुरी 1994 से अक्टूबर 2020 तक HDFC बैंक के MD और CEO रहे। जब बैंक की शुरुआत हुई थी तो आदित्य पुरी ही CEO बने थे। उन्होंने 26 साल तक लगातार इसे आगे बढ़ाया।

आदित्य पुरी के समय में HDFC बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक बना। आदित्य पुरी को भारत के सबसे सफल बैंकर्स में गिना जाता है। उन्होंने HDFC बैंक को एक छोटी शुरुआत से ग्लोबल स्तर तक पहुंचाया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट युद्ध से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के अरबों रुपए स्वाहा

शेयर बाजार में बड़ा झटका: एक दिन में 13 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 2497 अंक टूटा, निफ्टी धड़ाम

HDFC बैंक में साइबर ठगी... एस्ट्रोटॉक कंपनी के खाते से निकाले करोड़ों रुपए

देश दुनिया न्यूज:165 करोड़ के यस बैंक घोटाले की जांच करेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tags:
  • RBI
  • Reserve Bank of India
  • बैंकिंग सेक्टर
  • देश दुनिया न्यूज
  • HDFC Bank
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा