कौन हैं 18 साल के नाथन थॉमस जो बने दुनिया के सबसे युवा प्रोफेसर, गिनीज बुक में नाम

Kaushiki | Aug 04, 2026, 12:05 IST
World Youngest Male Professor
18 साल 346 दिन की उम्र में नाथन थॉमस दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष प्रोफेसर बने हैं। उन्होंने 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर मियामी डेड कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हाल ही में इसे मान्यता दी है।

World Youngest Male Professor: सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। इस बात को अमेरिका के नाथन थॉमस ने साबित कर दिखाया है। महज 18 साल की उम्र में जहां युवा अपने करियर और कॉलेज लाइफ की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे होते हैं। वहीं नाथन थॉमस कॉलेज में खुद से बड़ी उम्र के छात्रों को इंजीनियरिंग पढ़ा रहे हैं।



गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हाल ही में नाथन थॉमस को दुनिया का सबसे कम उम्र का पुरुष प्रोफेसर स्वीकार किया है। उन्होंने 18 साल 346 दिन की उम्र में मियामी डेड कॉलेज (Miami Dade College) के फैकल्टी के रूप में पढ़ाना शुरू किया था।



इसी के साथ उन्होंने 1717 का कॉलिन मैक्लॉरिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बने थे। नाथन अपनी इस असाधारण सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हैं। उनका कहना है कि उनकी माँ हर कठिन कॉन्सेप्ट को बहुत आसान



तरीके से समझाती थीं, जो उनके जेहन में हमेशा के लिए बस गया। आज वे खुद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर ऑनर्स की डिग्री ले चुके हैं। आइए नाथन के जीवन के बारे में डिटेल से समझते हैं।



b7bf8ad9-784


10 की उम्र में कॉलेज और 18 में मास्टर डिग्री

नाथन थॉमस का जन्म 9 सितंबर 2004 को हुआ था। उनकी पढ़ाई की शुरुआत काफी कम उम्र में ही हो गई थी। नाथन 10 साल की उम्र में उन्होंने मियामी डेड कॉलेज में दाखिला लिया। वे 14 साल की उम्र में वे फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी चले गए।



नाथन थॉमस 18 साल की उम्र तक उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। वे बैचलर और मास्टर दोनों डिग्री ऑनर्स के साथ पूरी कर चुके हैं। अगस्त 2023 में वे मियामी डेड कॉलेज के फैकल्टी में शामिल हुए। जब वे पहली बार क्लास पहुंचे तो कई छात्र उनसे बड़े थे।



मां से मिला लाइफ का गाइडेंस

नाथन के माता-पिता दोनों ही बाय प्रोफेशन इंजीनियर हैं। गणित और STEM विषयों में उनकी रुचि स्वाभाविक रूप से हुई। नाथन अपनी मां को सबसे बड़ा श्रेय देते हुए बातें शेयर करते हैं। उनकी मां हर मुश्किल बात को बहुत सिंपल तरीके से समझाती थीं।



नाथन कहते हैं कि मां की बातें जाने-अनजाने दिमाग में बैठ गईं। यही लर्निंग स्टाइल आज उनके काम पढ़ाने में बहुत आ रही है। इंजीनियरिंग ने उन्हें कठिन प्रॉब्लम्स को तोड़ना सिखाया। इसी लॉजिकल अप्रोच को वे अब लॉ की पढ़ाई में भी इस्तेमाल करेंगे।



e5836765-657


पुराना रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया कीर्तिमान

नाथन से पहले यह रिकॉर्ड कॉलिन मैक्लॉरिन के नाम दर्ज था। कॉलिन 1717 में केवल 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बने थे। यह रिकॉर्ड पिछले 306 सालों से लगातार कायम माना जा रहा था। नाथन ने 18 साल 346 दिन की उम्र में इसे तोड़ दिया।



महिला वर्ग में यह रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) आलिया सबूर के नाम पर दर्ज है। आलिया 2008 में 18 साल 362 दिन में प्रोफेसर बनी थीं। नाथन आलिया सबूर से भी लगभग 16 दिन छोटे हैं। नाथन का यह नया रिकॉर्ड पुरुष कैटेगरी में दर्ज हुआ है।



21 की उम्र में लॉ की पढ़ाई

फिलहाल नाथन 21 साल के हो चुके हैं और अभी एक्टिवली पढ़ा रहे हैं। वे COP 2270: C for Engineers का कोर्स पढ़ाते हैं। यह कोर्स इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए प्रोग्रामिंग कवर करता है। इसके साथ ही वे कानून की पढ़ाई की शुरुआत भी कर रहे हैं।



वे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून (Intellectual Property Law) में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं। STEM से जुड़े कानूनी मामलों में वे काम करना चाहते हैं। उनके 2028 में अपनी लॉ की डिग्री पूरी करने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग और लॉ के इस कॉम्बिनेशन से वे नया मुकाम पाना चाहते हैं। इतिहास



खुद की तुलना दूसरों से न करने की सलाह

नाथन का मानना है कि हर व्यक्ति का सफर बिल्कुल अलग होता है। दूसरों से प्रगति की तुलना करने पर ध्यान भटक जाता है। इंसान को लगातार खुद को बेहतर बनाने पर फोकस रखना चाहिए। हर किसी को वही रास्ता चुनना चाहिए जो उसके लिए बेस्ट हो।



भले ही नतीजे तुरंत न दिखें, पर धैर्य से काम करना चाहिए। कड़ी मेहनत और निरंतरता से सफलता जरूर मिलती है। नाथन को पढ़ाई के अलावा बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ बहुत पसंद है। वे अपने फ्री टाइम में पियानो बजाना भी बहुत पसंद करते हैं।



सोर्स लिंक्स:



  • Guinness World Records Official Website - Youngest Male Professor Record Details
  • Miami Dade College Faculty Directory

ये खबरें भी पढ़ें...



Khajuraho Festival : 139 कलाकारों ने 24 घंटे डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड



ब्राजील में भारतीय गाय ने तोड़े रिकॉर्ड, करोड़ों में बिकी, गिनीज बुक में नाम दर्ज



कड़ी मेहनत बनी सफलता की सीढ़ी.... आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की प्रेरक कहानी



अब बिना NEET Exam के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता



Tags:
  • Guinness Book of World Records
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • इतिहास
  • प्रोफेसर
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड