Khajuraho Festival : 139 कलाकारों ने 24 घंटे डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Manya Jain | Feb 21, 2025, 11:31 IST
खजुराहो नृत्य महोत्सव 2024 में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। 139 कलाकारों ने 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक लगातार नृत्य किया। सीएम मोहन यादव ने ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कलाकारों को सम्मानित किया।
1 7 खजुराहो डांस फेस्टिवल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
GkPt-JDbAAMwwNt

मध्य प्रदेश के खजुराहो नृत्य महोत्सव 2024 में 139 कलाकारों ने 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक लगातार नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

2 7 लगातार 24 घंटे चला नृत्य
GkPuBtJbIAAXqkS

बता दें ये डांस करीब 24 घटें तक चला। डांस की शुरुआत 19 फरवरी को दोपहर 2:34 बजे हुई और 20 फरवरी को 2:43 बजे समाप्त हुई।

3 7 नृत्य शैलियों की शानदार प्रस्तुति
GkQNMVpWEAEfgrB

कलाकारों ने मोहिनीअट्टम, ओडिशी, कथक, भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया।

4 7 खजुराहो के ऐतिहासिक मंदिरों में हुआ आयोजन
GkPt7tTX0AAQAuo

यह महोत्सव कंदरिया महादेव मंदिर और देवी जगदंबा मंदिर के बीच आयोजित हुआ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने भी इस उपलब्धि को प्रमाणित किया।

5 7 सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला
GkPt49rXoAArKB4

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि एक कथा कहने की विधा भी है। इस उपलब्धि से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी।

6 7 विदेशी कलाकारों ने भी लिया भाग
GkPpPfcagAATeQk

इस बार के महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह सहित कई अंतरराष्ट्रीय डांसर भी शामिल हुए। महोत्सव के उद्घाटन पर कलाकारों को राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी दिए गए।

7 7 सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित
GkP2IRZXAAAGTjR

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलाकारों को सम्मानित किया और कहा कि नृत्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जो कला और भक्ति को जोड़ता है।