रात में अकेली महिला का सफर अब पूरी तरह सेफ, NCW ने बनाए कैब सुरक्षा के कड़े नियम
NCW Cab Safety Guidelines: आजकल देर रात ऑफिस से लौटना हो या फिर अर्जेंट काम से शहर के एक कोने से दूसरे कोने जाना। हम सभी आंख मूंदकर ऐप वाली कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी बुक कर लेते हैं। लेकिन कैब में बैठते ही दिल में एक अनजाना सा डर और चिंता हमेशा बनी रहती है। हम सभी यही सोचते हैं कि ड्राइवर कैसा होगा, क्या यह रास्ता सही है या अगर कोई गड़बड़ी हुई तो मदद कैसे मिलेगी?
खासकर महिलाओं में ये परेशानी हमेशा बनी रहती। तो ऐसे में महिलाओं की इसी रोजमर्रा की सिक्योरिटी और ट्रैवलिंग टेंशन को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक पावरफुल मास्टरप्लान तैयार किया है।
NCW ने ऐप बेस्ड कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी के लिए नए सुरक्षा नियम जारी किए हैं। इन नियमों का मकसद महिलाओं के सफर को पूरी तरह सुरक्षित और झंझट मुक्त बनाना है।
इस सेफ्टी गाइडलाइन्स से अब हर ऐप बेस्ड राईड को पूरी तरह से ट्रैक करेंगी। किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में आपको सिर्फ 60 सेकंड में डायरेक्ट मदद पहुंचाएंगी। आइए जानें बुकिंग से लेकर ड्रॉप तक आपके सफर को पूरी तरह से सेफ और टेंशन-फ्री बनाने वाले ये नए नियम कैसे काम करेंगे।
ऐप के नए सुरक्षा नियम
ऐप पर दिख रही ड्राइवर की फोटो और गाड़ी का नंबर बिल्कुल सही होना चाहिए। अगर मौके पर कोई दूसरा ड्राइवर या गाड़ी आती है, तो आप तुरंत राइड कैंसिल कर सकती हैं।
इसके लिए आपसे कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। कंपनियों को अपने सभी ड्राइवरों की पुलिस वेरिफिकेशन करानी होगी। इसके साथ ही, ड्राइवरों को महिलाओं के सम्मान और सही व्यवहार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विशेष इंतजाम और पैनिक बटन
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रात के समय सफर करने वाली महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अगर महिला यात्री चाहें, तो वे महिला ड्राइवर का ऑप्शन चुन सकती हैं।
इसके अलावा, राइड शुरू होने से पहले ड्राइवर का फोटो वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यात्री अपनी लाइव लोकेशन अपने परिजनों के साथ शेयर कर सकती हैं। रात में ड्राइवर को महिला को किसी सुरक्षित जगह पर ही ड्रॉप करना होगा।
हर गाड़ी में फिजिकल पैनिक बटन लगाना बेहद जरूरी होगा। अगर ड्राइवर तय रास्ते से अचानक गाड़ी मोड़ता है, तो ऐप तुरंत अलर्ट भेजेगा। इसके अलावा, लंबे समय तक गाड़ी रुकने पर भी सुरक्षा जांच शुरू हो जाएगी।
60 सेकंड में मिलेगी मदद
हर कैब में एक फिजिकल SOS बटन दिया जाएगा। आपात स्थिति में इस बटन को दबाते ही 24x7 कमांड सेंटर को सूचना मिल जाएगी। गाइडलाइंस के मुताबिक, कमांड सेंटर को 60 सेकंड में रिस्पांस देना होगा। जरूरत पड़ने पर तुरंत लोकल पुलिस को भी अलर्ट भेजा जाएगा। इससे किसी भी अनहोनी को समय रहते रोका जा सकेगा।
शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई
बता दें कि महिला यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक अलग सिस्टम बनेगा। किसी भी शिकायत का कन्फर्मेशन दो घंटे के अंदर करनी होगी। समस्या का पूरा समाधान 72 घंटे के भीतर करना जरूरी होगा। गंभीर मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज होगी और रिकॉर्ड 180 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।
FAQs:
- NCW द्वारा जारी नई कैब सुरक्षा गाइडलाइंस में क्या शामिल है?
NCW ने ऐप आधारित कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी के लिए नई सुरक्षा गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें ड्राइवर की फोटो और गाड़ी का नंबर सही होना, पुलिस वेरिफिकेशन की अनिवार्यता, महिला यात्री के लिए महिला ड्राइवर का विकल्प, फिजिकल पैनिक बटन और लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा शामिल है। - अगर कोई महिला ड्राइवर निर्धारित रास्ते से मुड़ता है, तो क्या होगा?
अगर ड्राइवर ने निर्धारित रास्ते से मुड़ने की कोशिश की, तो ऐप तुरंत अलर्ट भेज देगा और सुरक्षा जांच शुरू हो जाएगी। - महिला यात्रियों की शिकायतों को किस प्रकार से निपटा जाएगा?
महिला यात्रियों की शिकायतों का समाधान एक अलग सिस्टम के माध्यम से होगा, जिसमें किसी भी शिकायत का पुष्टि दो घंटे के भीतर करनी होगी और 72 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा। गंभीर मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।