NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड
Shreya Nakade | Jul 01, 2024, 09:17 IST
NEET UG Re-exam result
NEET UG 2024 के लिए 1573 छात्रों का रीएग्जाम हुआ था। इस परीक्षा का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
NEET UG 2024 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिनों नीट परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिलने वाले 1563 छात्रों के री-एग्जाम होने की घोषणा की गई थी। 23 जून को हुई इस परीक्षा के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए हैं।
नीट यूजी 2024 का री-एग्जाम 1573 छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। इनमें से सिर्फ 813 कैंडिडेट्स ने ही पेपर दिया था। जिन कैंडिडेट्स ने पेपर नहीं दिया था, उनके बिना ग्रेस वाले मार्क्स को ही फाइनल मार्क्स माना जाएगा।
यहां देखे रिजल्ट
NEET UG 2024 का रिजल्ट वेबसाइल www.exams.nta.ac.in/NEET/ पर देखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी आवेदन संख्या, जन्म तारीख और अन्य जानकारी डालनी होगी। इसके बाद आपको स्कोर कार्ड आपके सामने होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसके प्रिंट निकाल सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नीट यूजी 2024 के परिणाम नीट यूजी रिजल्ट नीट यूजी रीएग्जाम रिजल्ट