नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
Jewar Airport: आज (28 मार्च) पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन किया। ये एयरपोर्ट करीब 11 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। यह दिल्ली-NCR का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।
यहां से न केवल लोग उड़ान भरेंगे, बल्कि किसानों का अनाज भी सीधे ग्लोबल मार्किट तक पहुंचेगा। ये पूरी तरह इको-फ्रेंडली और नेट-जीरो एमिशन वाला हाई-टेक एयरपोर्ट है। आइए इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खूबियों और सुविधाओं को डिटेल से जानें....
जेवर एयरपोर्ट की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
जेवर एयरपोर्ट को फ्यूचर की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यहां 39 सौ मीटर लंबा और मॉडर्न रनवे बना है। इस पर किसी भी मौसम में विमान आसानी से लैंड कर पाएंगे। एयरपोर्ट पर एडवांस नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
यहां का टर्मिनल इंडियन हेरिटेज जैसे घाट और मेंशन स्टाइल में बना है। यहां यात्रियों के आराम के लिए वर्ल्ड क्लास लाउंज और होटल होंगे। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर मॉडर्न सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जेवर एयरपोर्ट में पैसेंजर कैपेसिटी
शुरुआती फेज में ये हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा। पूरी तरह एडवांस्ड होने पर ये कैपेसिटी 7 करोड़ तक पहुंच जाएगी। कार्गो टर्मिनल की सुविधा से व्यापार को बहुत बड़ी मजबूती मिलेगी। पहले फेज में 2.5 लाख टन कार्गो हैंडल करने की व्यवस्था है।
इसे भविष्य में बढ़ाकर 18 लाख टन तक किया जा सकेगा। फल और सब्जियों के एक्सपोर्ट के लिए यहां स्पेशल अरेंजमेंट है। इससे किसानों का माल सीधे विदेशी बाजारों तक आसानी से पहुंचेगा।
कनेक्टिविटी और नेट-जीरो एमिशन का लक्ष्य
जेवर एयरपोर्ट को एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाया गया है। इसे पूरी तरह नेट-जीरो एमिशन वाला एयरपोर्ट बनाने का बड़ा लक्ष्य है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित होने से इसकी कनेक्टिविटी बहुत शानदार है।
ये एयरपोर्ट सड़क, रेल और मेट्रो से सीधा जुड़ा होगा। दिल्ली-ग्रेटर नोएडा से यहां पहुंचना बहुत आसान और फास्ट होगा। आसपास के इलाकों में इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होगी।
कैसे पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए शानदार सड़कें बनाई गई हैं। यह यमुना और नोएडा-जेवर एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी एक नई सड़क बन रही है।
फ्यूचर में गाजियाबाद से 72 किमी लंबी RRTS आएगी। मेट्रो और पॉड टैक्सी की सुविधा भी प्रस्तावित है। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ और आज सफल रहा। लाइसेंस मिलने के बाद आज से उड़ानें शुरू होंगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उद्घाटन के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक है। मेरठ और गाजियाबाद से आने वालों के लिए अलग रूट है। अलीगढ़ और मथुरा से आने वाले वाहन जेवर कट का उपयोग करेंगे। वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग पार्किंग और शटल की व्यवस्था है। आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
IPL 2026 का शंखनाद आज, ओपनिंग मैच में हैदराबाद से भिड़ेगा एमपी का लाल
क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की बातों ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, सरकार ने दिया जवाब
नेपाल में 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली पीएम पद की शपथ, रामनवमी पर हुआ राजतिलक