नेपाल में 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली पीएम पद की शपथ, रामनवमी पर हुआ राजतिलक

Kaushiki | Published:
Share
balendra-shah
balendra-shah

नेपाल में आज रामनवमी पर बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री पद की शपथ लिया। यह समारोह वैदिक और बौद्ध परंपराओं के साथ होगा, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नया संदेश देगा।

नेपाल के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। आज राम नवमी पर नेपाल में बालेन्द्र शाह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम नेपाल ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। इसकी सबसे बड़ी वजह शपथ ग्रहण की टाइमिंग और इसकी खास तैयारी है। बालेन्द्र शाह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।

नेपाल के 'बाबा बुलडोजर' हैं बालेन शाह, रैपर-इंजीनियर, काठमांडू मेयर और अब PM,  पहले मधेशी प्रधानमंत्री होंगे | Balen Shah Nepal GenZ hero become Prime  Minister who took ...
नेपाल के 'बाबा बुलडोजर' हैं बालेन शाह, रैपर-इंजीनियर, काठमांडू मेयर और अब PM, पहले मधेशी प्रधानमंत्री होंगे | Balen Shah Nepal GenZ hero become Prime Minister who took ...


अयोध्या से जुड़ा स्पिरिचुअल कोइंसिडेन्स

आज का दिन नेपाल के लिए बेहद खास और संयोग से भरा हुआ है। एक तरफ जब अयोध्या में रामलला का वैज्ञानिक तरीके से सूर्यतिलक हो रहा था, तो ठीक उसी समय पड़ोसी देश नेपाल में नए चेहरे का राजतिलक हुआ। बालेन्द्र शाह का राजतिलक पूरी तरह हिंदू वैदिक परंपराओं के मुताबिक किया जा रहा है। बालेन्द्र शाह ने अपने कैंपेन की शुरुआत माता सीता के जन्मस्थान से की थी। जनकपुर और अयोध्या का रिश्ता दोनों देशों को एक धागे में बांधता है। ये भारत और नेपाल के सांस्कृतिक रिश्ते को और मजबूत करेगा।

नेपाल : 27 मार्च को रामनवमी के दिन बालेन्द्र शाह लेंगे प्रधानमंत्री पद की  शपथ
नेपाल : 27 मार्च को रामनवमी के दिन बालेन्द्र शाह लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ


हिंदू और बौद्ध परंपराओं का मेल-जोल

बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण की तैयारी बहुत ही अनोखी बताई जा रही है। कार्यक्रम में 108 हिंदू बटुक स्वस्ति वाचन और शंखनाद करेंगे। वहीं दूसरी तरफ 107 बौद्ध लामा मंगल पाठ भी गाएंगे। ये कार्यक्रम नए बने संसद भवन, सिंह दरबार में आयोजित किया जाएगा। ये देश की सत्ता और प्रशासन का प्रमुख केंद्र है।

image
image


युवाओं की उम्मीद

बालेन्द्र शाह की असली ताकत नेपाल का जागरूक युवा वर्ग है। नेपाल के युवा पुराने राजनीतिक दलों से काफी निराश (Gen Z आंदोलन नेपाल) हो चुके थे। शाह ने नेपाल फर्स्ट का नारा देकर युवाओं का दिल जीता है।

वे आधुनिक सोच के साथ सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान भी करते हैं। उनका राष्ट्रवाद बाहरी वैचारिक प्रभावों से पूरी तरह स्वतंत्र नजर आता है। शाह के सामने अब शासन चलाने की बड़ी व्यावहारिक चुनौती होगी।

रैपर से प्रधानमंत्री तक का सफर

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह एक रॉकस्टार बनकर उभरे हैं। 35 साल के बालेन का जन्म काठमांडू में हुआ और उन्होंने एक मशहूर रैपर के रूप में अपनी पहचान बनाई। 2022 में निर्दलीय चुनाव जीतकर वे काठमांडू के मेयर बने, जहां कचरा प्रबंधन और भ्रष्टाचार विरोधी कामों से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली।

आज रामनवमी पर वे नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे हैं। उनकी पार्टी RSP को Gen Z युवाओं का जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। उनका मुख्य विजन भ्रष्टाचार खत्म करना और बुनियादी ढांचा विकसित करना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्यों पाकिस्तान और नेपाल से भी कम खुश हैं भारतीय, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 ने चौंकाया

नेपाल में Gen Z प्रधानमंत्री की तैयारी, भारत के कैसे होंगे रिश्ते? जानें कौन हैं बालेन शाह

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

US-Israel-Iran War: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक टाले ईरान पर हमले के फैसले, क्या शांति की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?



Tags:
  • राम नवमी
  • नेपाल
  • बालेन शाह
  • Gen Z आंदोलन नेपाल
  • नेपाल का प्रधानमंत्री
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर