35 की उम्र में बालेन शाह ने संभाली नेपाल की सियासत, रामनवमी पर हुआ राजतिलक, जानें कौन हैं बालेन शाह

Jitendra Shrivastava | Mar 07, 2026, 18:10 IST
Share
image
image

नेपाल की सियासत में आज का दिन (27 मार्च, 2026) सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। काठमांडू के मेयर और पूर्व रैपर बालेन शाह आज रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री पद की शप​थ ली।

News In Short

  • काठमांडू के मेयर और पूर्व रैपर बालेन शाह आज रामनवमी पर नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • बालेन शाह का मुख्य उद्देश्य एंटी-करप्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट है।
  • बालेन शाह का काठमांडू में मेयर रहते हुए कार्यकाल प्रभावशाली रहा।
  • बालेन शाह के पुराने बयान भारत-नेपाल रिश्तों पर असर डाल सकते हैं।
  • उनके रुख में हाल के महीनों में बदलाव देखने को मिला है।
image
image


News In Detail

नेपाल की सियासत में आज का दिन (27 मार्च, 2026) सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। काठमांडू के मेयर और पूर्व रैपर बालेन शाह आज रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री पद की शप​थ ली। कभी Raw Barz के मंच से सिस्टम पर सवाल उठाने वाले बालेन आज खुद सिस्टम की कमान संभालेंगे। यह सिर्फ एक सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि नेपाल के Gen Z युवाओं की क्रांति का नतीजा है।

जहां एक तरफ अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश में एक युवा नेता का राजतिलक किया गया। 35 साल की उम्र में पीएम बनकर बालेन शाह दुनिया के सबसे युवा नेताओं की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। भारत के साथ उनके रिश्तों और नेपाल फर्स्ट की उनकी जिद ने इस शपथ ग्रहण को इंटरनेशनल हेडलाइन बना दिया है।

बालेन शाह: रैपर से नेता तक का सफर

balen shah (2)
balen shah (2)


बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन से की और जल्द ही रैपर के रूप में पहचान बना ली।

2013 में उन्होंने Raw Barz नाम से रैप बैटल प्लेटफॉर्म शुरू किया, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार, असमानता और सामाजिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियां कीं। लेकिन, राजनीति में उनका प्रवेश 2022 में हुआ, जब उन्होंने काठमांडू के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का गठन किया।

बालेन शाह की पार्टी, जो जेन-जी आंदोलन के बाद युवाओं के बीच असंतोष का प्रतीक बन गई है, अब नेपाल के चुनावी परिदृश्य में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। उनकी पार्टी का मुख्य फोकस एंटी-करप्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बैलेंस्ड फॉरेन पॉलिसी पर है।

काठमांडू के मेयर के रूप में कार्यकाल

बालेन शाह ने 2022 में काठमांडू के मेयर के रूप में चुनाव लड़ा और भारी जीत हासिल की। उन्होंने कचरा प्रबंधन, सड़क सुधार और भ्रष्टाचार विरोधी कदमों से काठमांडू को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपने काम से यह साबित किया कि वह बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका दृष्टिकोण और कार्यशैली युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गए। हालांकि, कुछ आलोचक उनका यह मानना है कि वे अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह सफल नहीं हुए।

गाने से चुनाव तक का सफर

balen shah
balen shah


नेपाल में एक गाना बड़ा हिट हुआ था-

"गफ धेरै भयो, अब काम चाहिन्छ, नेपालको मुहार फेर्ने, बालेन चाहिन्छ"।

गाने का हिंदी अर्थ है, "बातें अब काफी हो चुकीं, अब काम चाहिए, नेपाल की तस्वीर बदलने के लिए बालेन चाहिए। पुराने नेताओं को अलविदा और नए को अवसर, सभी का एक ही नारा है- अबकी बार, बालेन सरकार।" यह गाना अब नेपाल की राजनीति का हिस्सा बन चुका है।

बालेन शाह का यह राजनीतिक स्लोगन सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच काफी वायरल हुआ। यह गाना उनके चुनावी अभियान का अहम हिस्सा बना और युवाओं को एक नई उम्मीद दी। यह गाना बालेन शाह की राजनीति को पॉप कल्चर का हिस्सा बना दिया, जो पहले कभी किसी नेता के लिए ऐसा इस्तेमाल नहीं हुआ था।

बालेन शाह के विवादित बयान और चिंता

बालेन शाह के कुछ पुराने बयानों ने भारत को चिंता में डाल दिया है। 2023 में, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में सीता को "भारत की बेटी" कहने पर भारतीय फिल्मों पर बैन की मांग की थी, क्योंकि नेपाल के लोग मानते हैं कि सीता का जन्म नेपाल या नेपाल-बिहार बॉर्डर पर हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने अपने ऑफिस में "ग्रेटर नेपाल" का मैप लगाया था, जिसमें कुछ भारतीय क्षेत्र भी शामिल थे। इस मैप को भारत के संसद में "अखंड भारत" म्यूरल का जवाब बताया गया था।

इसी तरह 2025 में बालेन शाह ने भारत, अमेरिका और चीन के खिलाफ अपशब्द लिखे थे, जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दिए। हालांकि, उनके रुख में हाल के महीनों में बदलाव भी दिखा है। RSP ने अपने मेनिफेस्टो से चीन के बीआरआर प्रोजेक्ट को हटा दिया, जो भारत के लिए राहत की बात हो सकती है।

भारत और नेपाल रिश्तों पर असर

balen shah (2)
balen shah (2)


अगर बालेन शाह सत्ता में आते हैं, तो भारत-नेपाल रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? उनका पार्टी घोषणापत्र संतुलित विदेश नीति का समर्थन करता है और यदि वह सत्ता में आते हैं, तो उनकी प्राथमिकता आर्थिक सहयोग, बुनियादी ढांचा विकास और भ्रष्टाचार विरोधी सुधारों पर हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बालेन शाह का विदेश नीति पर सीमित अनुभव है, जिससे कभी-कभी उनकी नीतियां अप्रत्याशित हो सकती हैं।

भारत के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है कि बालेन शाह के पुराने बयान और उनकी "ग्रेटर नेपाल" की विचारधारा से भारत के साथ रिश्ते पर असर पड़ सकता है। फिर भी, उनका वर्तमान रुख और पार्टी का घोषणापत्र यह संकेत देते हैं कि वे एक संतुलित विदेश नीति की दिशा में बढ़ रहे हैं, जो भारत के लिए सकारात्मक हो सकता है।

बालेन शाह से जेन-Z की उम्मीदें

balen shah
balen shah


बालेन शाह का मुख्य आधार नेपाल के युवा हैं, जिन्होंने उनके नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद जताई है। नेपाल में पिछले साल हुए Gen-Z आंदोलन के बाद, बालेन शाह के प्रति युवाओं का समर्थन बढ़ा है। यही कारण है कि उनकी पार्टी, RSP, एक नई उम्मीद के रूप में उभरी है।

नेपाल में सितंबर में हुए Gen Z प्रोटेस्ट ने राजनीतिक माहौल में उथल-पुथल मचाई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। उस समय बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा गर्म थी, और वे युवाओं के बीच एक बड़े नेता के रूप में उभरने लगे थे। हमने Gen Z प्रोटेस्ट के नेताओं से बातचीत की, जिनमें से 25 साल की तनुजा पांडे ने अपनी राय साझा की।

तनुजा शाह की राजनीति को पॉपुलिस्ट और विभाजनकारी मानती हैं। उनका कहना है, "बालेन शाह एक युवा नेता हैं, जिनसे लोगों की उम्मीदें बहुत हैं, लेकिन काठमांडू के मेयर रहते हुए उन्होंने जरूरी काम नहीं किए। उनकी 'हम बनाम वे' की राजनीति और उकसाने वाले बयान मुझे परेशान करते हैं।

हम प्रोटेस्ट में इसी तरह की राजनीति से छुटकारा चाहते थे। तनुजा ने यह भी कहा कि नेपाल की भौगोलिक स्थिति के कारण भारत और चीन जैसे देशों की दिलचस्पी स्वाभाविक है, और यह लीडरशिप पर निर्भर करता है कि वह इस स्थिति को अवसर में बदलते हैं या नहीं।

भारत-नेपाल के रिश्तों पर भविष्य

नेपाल (नेपाल चुनाव)के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाने वाले बालेन शाह की भूमिका निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगी। उनका प्रभाव नेपाल के युवाओं पर तो होगा ही, साथ ही भारत-नेपाल के रिश्तों पर भी असर डालेगा। भारत-नेपाल के रिश्तों में भविष्य में सकारात्मक बदलाव की संभावना भी है, यदि बालेन शाह अपनी संतुलित विदेश नीति को जारी रखते हैं।

FAQ

  1. बालेन शाह कौन हैं और उनका राजनीतिक करियर कैसे शुरू हुआ?
    बालेन शाह, नेपाल के एक युवा नेता हैं, जिन्होंने पहले रैपर के रूप में पहचान बनाई। 2022 में काठमांडू के मेयर बने और बाद में अपनी पार्टी आरएसपी का गठन किया।
  2. बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनने से भारत-नेपाल रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा?
    बालेन शाह के पुराने बयान भारत-नेपाल रिश्तों पर असर डाल सकते हैं, लेकिन उनके मेनिफेस्टो में संतुलित विदेश नीति का संकेत है, जो रिश्तों में सुधार कर सकता है।
  3. बालेन शाह की पार्टी का प्रमुख एजेंडा क्या है?
    बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP), भ्रष्टाचार विरोधी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और संतुलित विदेश नीति पर ध्यान केंद्रित करती है।
  4. बालेन शाह के "ग्रेटर नेपाल" मैप को लेकर भारत को क्या चिंताएं थीं?
    बालेन शाह ने अपने ऑफिस में "ग्रेटर नेपाल" का मैप लगाया था, जिसमें भारतीय क्षेत्र भी शामिल थे, जो भारत के लिए चिंता का कारण बना।
  5. बालेन शाह की लोकप्रियता नेपाल में क्यों बढ़ी?
    बालेन शाह की लोकप्रियता का कारण उनका युवा नेतृत्व, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, और काठमांडू में किए गए विकास कार्य हैं, जिन्होंने उन्हें युवाओं के बीच एक आइकॉन बना दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...

Iran-Israel War: भारत में तेल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर, रूस से बढ़ाएगा खरीदी

बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, एक महीने तक रहेंगे भक्तों से दूर

LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर मिलेगा 25 हजार तक का मुआवजा, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन

Tags:
  • भारत
  • प्रधानमंत्री
  • नेपाल
  • बालेन शाह
  • नेपाल चुनाव
  • जेन-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग