US-Israel-Iran War: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक टाले ईरान पर हमले के फैसले, क्या शांति की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?
Sourabh Bhatnagar | Mar 27, 2026, 08:26 IST
US Israel Iran War UPDATE 27 MARCH 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को एक बार फिर टाल दिया है, लेकिन इस बार इसका फैसला ईरान के अनुरोध पर किया गया है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स:जहां एक ओर दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अप्रैल तक हमले की डेडलाइन बढ़ा दी है, ताकि शांति वार्ता को मौका मिल सके। इस दौरान, ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को 10 तेल टैंकर गिफ्ट के तौर पर भेजे हैं।
![]()
ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन: होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ईरान-इजराइल युद्ध का 26वां दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे
ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी
इजराइल ईरान युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम
इजराइल ईरान युद्ध: 26 - 27 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
- ट्रंप ने ईरान पर हमला टाला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने की डेडलाइन 6 अप्रैल तक टाल दी है, यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है।
- बातचीत को बढ़ावा देने का निर्णय: ट्रंप का कहना है कि यह फैसला दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।
- ईरान ने 10 तेल टैंकर दिए: ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने पाकिस्तान के झंडे वाले 10 तेल टैंकर अमेरिका को गिफ्ट के रूप में भेजे, ताकि अमेरिका का विश्वास जीता जा सके।
- ईरान की शांति बातचीत को लेकर शर्तें: ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिकी हमले और हत्याएं बंद नहीं होतीं, तब तक शांति वार्ता की कोई बात नहीं हो सकती।
- ईरान ने 9 शहरों पर हमले किए: ईरान में गुरुवार को 9 शहरों पर बमबारी हुई, जिसमें सबसे ज्यादा हमला तेहरान में देखा गया।
- हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच संघर्ष: हिजबुल्लाह ने 24 घंटे में इजराइल की ओर 100 रॉकेट दागे, जिससे इजराइल में कई लोग घायल हुए।
- पुतिन का बयान: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन बताया।
- अमेरिका 10,000 सैनिक भेजने पर विचार कर रहा: अमेरिकी रक्षा विभाग (US Israel Iran War) मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है, ताकि ट्रंप के पास सैन्य विकल्प बढ़ सकें।
- भारत समेत 5 देशों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी: ईरान ने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और इराक के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजूरी दे दी है। ईरान के विदेश मंत्री अरागची ने कहा कि ये पांच देश ईरान के दोस्त हैं, इसलिए उन्हें होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी गई है। बाकी देशों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- इजरायल का बड़ा दावा: मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच, इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नौसेना के कमांडर तंगसीरी को मार डाला है। तंगसीरी वो कमांडर थे जिन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का आदेश दिया था। इजरायल के इस दावे ने एक नया मोड़ ले लिया है।
ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन: होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ईरान-इजराइल युद्ध का 26वां दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे
ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी
इजराइल ईरान युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari