ईरान-इजराइल युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Amresh Kushwaha | Published:
Share
iran israel war updates 22 march am
iran israel war updates 22 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 21-22 मार्च को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War: इजराइल ईरान जंग का आज 23वां दिन है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। होर्मुज स्ट्रेट न खुलने पर ईरान के पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे।

ईरान ने भी अमेरिका और इजराइल को पलटवार की खुली धमकी दी है। इस तनाव के बीच भारत अपने फंसे हुए जहाज सुरक्षित निकाल रहा है। रूस और G7 देशों के कड़े बयानों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। सऊदी अरब ने ईरानी अधिकारियों को देश छोड़ने का सख्त आदेश दिया है।

इजराइल ईरान युद्ध: 21 - 22 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो हमला होगा- ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा, “अगर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा।” ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर यह चेतावनी दी और कहा कि हमला सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरू होगा।

2. पावर प्लांट पर हमला हुआ तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर- ईरान

ईरान ने ट्रम्प की धमकी के जवाब में कहा कि अगर उसके पावर प्लांट पर हमला हुआ, तो वह अमेरिका और इजराइल के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान ने चेतावनी दी कि वे समुद्री पानी मीठा बनाने वाले प्लांट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला करेंगे।

3. एस जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। उन्होंने नवरोज और ईद की बधाई दी और हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर विचार किया।

4. नतांज पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- रूस

रूस ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। रूस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया और चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं मिडिल ईस्ट में बड़ी तबाही का कारण बन सकती हैं।

5. अमेरिका का दावा: 8,000 ईरानी सैन्य ठिकाने तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि हालिया हमलों में ईरान के 8,000 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इनमें 130 ईरानी जहाज भी शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि उनका अभियान तब तक चलेगा, जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।

7. सऊदी अरब का कड़ा कदम: ईरानी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश

सऊदी अरब ने ईरान के अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है। सऊदी ने इन अधिकारियों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया, यानी अब उन्हें सऊदी अरब में रहने की अनुमति नहीं होगी।

8. G7 देशों की चेतावनी: ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाएंगे

G7 देशों ने कहा है कि वे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईरान और उसके सहयोगियों के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इन हमलों से नागरिकों और ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा

इजराइल ईरान युद्ध का 19वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...

Tags:
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर