ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी

Amresh Kushwaha | Mar 23, 2026, 08:38 IST
Share
iran israel war updates 23 march am
iran israel war updates 23 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 22-23 मार्च को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War: इजराइल और ईरान के बीच भीषण जंग का आज 24वां दिन है। इजराइल ने ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी रखने की कसम खाई है। जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की बड़ी धमकी दी है।

इस तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन खुलकर ईरान के समर्थन में आए हैं।

ट्रंप की धमकियों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। WHO ने परमाणु ठिकानों पर संभावित हमले को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। दुनिया भर में इस युद्ध से भारी आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है।

मोदी की पश्चिम एशिया पर हाई लेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार, 22 मार्च को एक अहम बैठक हुई। यह बैठक अमेरिका-इजराइल के ईरान से युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में उत्पन्न संघर्ष पर चर्चा के लिए आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों की परेशानी कम से कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इजराइल ईरान युद्ध: 22 - 23 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. ईरान युद्ध पर UK अलर्ट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान युद्ध को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में ब्रिटेन के वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों ने ऊर्जा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की। ईरान से जारी युद्ध का असर ब्रिटेन की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

2. ट्रम्प की धमकी से तेल बाजार में उतार-चढ़ाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। WTI क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, हालांकि कुछ समय बाद इसमें गिरावट आई। इस बदलाव से वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।

3. अमेरिका की नागरिकों के लिए सतर्कता

अमेरिकी विदेश विभाग ने मिडिल ईस्ट में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की। इसमें उन्हें कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए नजदीकी दूतावास से सलाह लें। इसके अलावा, अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थक समूह अमेरिकी नागरिकों और उनके हितों को निशाना बना सकते हैं।

4. पुतिन का ईरान के लिए समर्थन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को समर्थन देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि रूस, ईरान का भरोसेमंद दोस्त बना रहेगा और ईरान के लोग युद्ध का डटकर सामना करेंगे। रूस ने अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ हमलों की आलोचना की है।

5. ईरान का अमेरिकी बॉन्ड खरीदारों को चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड खरीदने वालों को चेतावनी दी है। ईरान ने कहा कि जो संस्थाएं इन बॉन्ड्स में निवेश करती हैं, वे ईरान के निशाने पर आ सकती हैं। यह बयान ईरान के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर दिया।

6. WHO की परमाणु ठिकानों पर चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने परमाणु ठिकानों पर हमलों की चेतावनी दी है। WHO के निदेशक डॉ. टेड्रोस ने कहा कि ईरान और इजराइल के परमाणु ठिकानों पर हमले हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो स्थिति और खतरनाक हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम

ईरान-इजराइल युद्ध का 22वां दिन: अमेरिका ने ईरानी तेल पर पाबंदियां हटाई, ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहा, WHO ने दी चेतावनी

ईरान-इजराइल युद्ध का 21वां दिन: पीएम मोदी ने 5 देशों के नेताओं से की बात, अमेरिका ने सेना भेजने से किया इनकार, नेतन्याहू अब अकेले!

इजराइल ईरान युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा

Tags:
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग