NPS स्वास्थ्य योजना: अब गंभीर बीमारी में निकाल सकेंगे 100% फंड, जानें क्या हैं नए नियम
News In Short
- एनपीएस स्वास्थ्य योजना में अब हेल्थ इंश्योरेंस लेना हर निवेशक के लिए जरूरी होगा।
- बीमा की किस्त सीधे एनपीएस खाते से कटेगी, अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं।
- योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 25 हजार रुपए का शुरुआती निवेश जरूरी है।
- गंभीर बीमारी की स्थिति में पहली बार 100% फंड निकालने की अनुमति दी गई है।
- निकासी की राशि सीधे अस्पताल या एजेंसी को भेजी जाएगी ताकि इलाज तुरंत शुरू हो सके।
News In Detail
पेंशन की बचत के साथ अब सेहत की सुरक्षा भी पक्की हो गई है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA ) ने अपनी खास पहल एनपीएस स्वास्थ्य (NPS Vatsalya) के दूसरे पायलट चरण को हरी झंडी दे दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत अब निवेशकों के लिए स्वास्थ्य बीमा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब एनपीएस सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने और ओपीडी के खर्चों की चिंता नहीं करनी होगी।
NPS योजना क्या है?
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) भारत सरकार की एक बेहतरीन बचत योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस स्कीम के जरिए निवेशकों में नियमित बचत करने की आदत विकसित होती है।
इससे बुढ़ापे में उन्हें लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा मिल सके। सरल शब्दों में कहें तो, यह आपकी आज की छोटी बचत को भविष्य की सुरक्षित पेंशन में बदलने का एक अनुशासित और सरकारी भरोसा देने वाला जरिया है।
पेंशन के साथ मिलेगी मुफ्त सुरक्षा
यह एक स्वैच्छिक पेंशन योजना (Voluntary Pension Scheme) है, जिसमें भारत का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है। नए नियमों के अनुसार, हर निवेशक को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।
इसके लिए आपको अलग से भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। बीमा का प्रीमियम सीधे आपके एनपीएस खाते से आंशिक निकासी के रूप में काट लिया जाएगा। यानी आपकी पेंशन बचत के साथ ही आपकी स्वास्थ्य सुरक्षा भी चलती रहेगी।
शुरुआत के लिए निवेश की शर्तें
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना होगा। एनपीएस स्वास्थ्य से जुड़ने के लिए कम से कम 25 हजार रुपए का शुरुआती निवेश जरूरी है।
इसके बाद ही कोई भी सदस्य इस स्कीम (health insurance) का फायदा लेने के योग्य माना जाएगा। नियामक ने साफ किया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीमा की सभी शर्तें ग्राहकों को विस्तार से बताई जाएंगी।
मेडिकल इमरजेंसी में फंड की सुविधा
पैसे निकालने के नियमों को अब पहले से कहीं ज्यादा लचीला बनाया गया है। सदस्य अपनी कुल जमा राशि का 25 फीसदी हिस्सा कभी भी इलाज के लिए निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई वेटिंग पीरियड नहीं रखी गई है।
हालांकि, पहली बार पैसा निकालने के लिए आपके खाते में कम से कम 50 हजार रुपए का बैलेंस होना जरूरी है। यह नियम छोटे खर्चों और अचानक आई मेडिकल जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा।
गंभीर स्थिति में निकाल सकेंगे 100% पैसा
इस योजना का सबसे क्रांतिकारी बदलाव आपातकालीन निकासी को लेकर है। अब तक एनपीएस से केवल आंशिक पैसा ही निकाला जा सकता था। लेकिन नई व्यवस्था में, अगर कोई निवेशक गंभीर बीमारी का शिकार होता है, तो वह अपने एनपीएस कोष से 100 प्रतिशत राशि निकाल सकेगा। यह पैसा सीधे अस्पताल या बीमा कंपनी को ट्रांसफर किया जाएगा ताकि इलाज में कोई देरी न हो।
निवेश पर रिटर्न और दावों का निपटारा
दावे के निपटारे की प्रक्रिया को भी बहुत आसान बनाया गया है। इलाज के बाद अगर निकाला गया कुछ पैसा बच जाता है, तो उसे वापस निवेशक के खाते में जमा कर दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि आपके खाते में जमा पैसे पर बाजार के अनुसार रिटर्न मिलता रहेगा। जब तक आप पैसा नहीं निकालते, आपकी रिटायरमेंट की बचत लगातार बढ़ती रहेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, आज से होंगे ये बड़े बदलाव
हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा व्हाट्सएप ? 1 मार्च से आएंगे WhatsApp के नए नियम
23 देशों में फैला कोविड का नया वैरिएंट Cicada, बच्चों को ज्यादा खतरा
भरी मीटिंग में CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ने वाले IAS अनुराग यादव कौन हैं? रातोंरात हुआ ट्रांसफर