प्रियंका चोपड़ा फिर बनेंगी ऑस्कर की प्रेजेंटर, जानें भारत में कहां और कैसे देखें 98th Oscar Ceremony
98th Oscar Ceremony: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर 2026 की घड़ी आ गई है। ये 98वीं एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगी। भारत में इसे सोमवार 16 मार्च की सुबह देखा जा सकेगा।
इस बार ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड फिल्म Sinners ने सबका ध्यान खींचा है। इस फिल्म को रिकॉर्ड 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। इसने टाइटैनिक और ला ला लैंड जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। आइए डिटेल में जानें...
भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर
भारत में ऑस्कर देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा। सोमवार सुबह 3:30 बजे से रेड कार्पेट कवरेज शुरू होगा। मेन सेरेमनी सुबह 4:30 बजे से टीवी पर आएगी। आप इसे स्टार मूवीज और कलर्स इन्फिनिटी पर देख सकते हैं।
डिजिटल यूजर्स इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा। मूवी लवर्स के लिए कल (16 मार्च) का दिन बेहद खास होने वाला है। देखना होगा कि सिन्नेर्स टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
दूसरी बार प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि, भारत के लिए इस साल एक अच्छी खबर है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)फिर से ऑस्कर स्टेज पर दिखेंगी। वे इस साल अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली इकलौती भारतीय हैं। प्रियंका ने इससे पहले 2016 में भी ये सम्मान पाया था।
हालांकि, इस साल कोई भारतीय फिल्म नॉमिनेट नहीं हुई है। लेकिन भारतीय मूल की गीता गंदभीर को दो नॉमिनेशन मिले हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्में द परफेक्ट नेबर और द डेविल इज बिजी रेस में हैं। गीता के पिता भारतीय थे जो बाद में अमेरिका बस गए थे।
बेस्ट एक्टर की रेस
लियोनार्डो डिकैप्रियो एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए नॉमिनेशन मिला है। ये उनके करियर का छठा बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन है। उन्होंने 2016 में फिल्म रेवेनेंट के लिए पहला ऑस्कर जीता था।
इस साल उनकी फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा, इस बार एक नई कैटेगरी जोड़ी गई है। अब से बेस्ट कास्टिंग के लिए भी ऑस्कर दिया जाएगा। ये कास्टिंग डायरेक्टर्स के काम को पहचान देने की नई इनिशिएटिव है।
ऑस्कर का ओल्ड हिस्ट्री
ऑस्कर का इतिहास 1929 से शुरू हुआ था। पहली सेरेमनी सिर्फ 15 मिनट तक चली थी। इस सफर में कई बड़े विवाद भी हुए हैं। 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ कांड कौन भूल सकता है? उन्होंने होस्ट क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ मारा था।
इसके बाद उन पर 10 साल का बैन लगा दिया गया। 2017 में तो गलत फिल्म को बेस्ट पिक्चर कह दिया गया था। लिफाफा बदलने की वजह से ला ला लैंड का नाम पुकारा गया। बाद में सुधार कर मूनलाइट को विजेता घोषित किया गया।
ऑस्कर ट्रॉफी के साथ भी कई अजीब घटनाएं हुई हैं। साल 2000 में 55 ट्रॉफियों से भरा ट्रक चोरी हो गया। सेरेमनी से सिर्फ 20 दिन पहले यह हादसा हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में एक शख्स को कचरे में 52 ट्रॉफियां मिलीं। एकेडमी ने उस ईमानदार शख्स को पांच हजार डॉलर का इनाम दिया।
ऑस्कर अवॉर्ड क्या है
विदेशी फिल्मों और कला के सबसे बड़े सम्मान को एकेडमी अवॉर्ड या ऑस्कर कहते हैं। ये हॉलीवुड की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल दिया जाता है। इसे दुनिया का सबसे प्रेस्टीजियस सिनेमा अवॉर्ड माना जाता है।
इसमें बेस्ट फिल्म, एक्टर और डायरेक्टर जैसे कई गोल्डन स्टैच्यू दिए जाते हैं। भारत के लिए भी ऑस्कर का सफर बहुत गर्व भरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कई भारतीयों ने यहां तिरंगा लहराया है।
ऑस्कर की ट्रॉफी 13.5 इंच लंबी और भारी होती है। इसका वजन लगभग 3.85 किलोग्राम के आसपास होता है। इसे जीतना हर फिल्ममेकर का सबसे बड़ा सपना होता है। ऑस्कर न्यूज
भारत में कब-कब आया ऑस्कर
- 1982 - भानू अथैया: फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता। वे भारत की पहली ऑस्कर विनर बनीं।
- 1991 - सत्यजीत रे: सिनेमा में उनके महान योगदान के लिए ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
- 2008 - ए.आर. रहमान: फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड जीता।
- 2008 - ए.आर. रहमान और गुलजार: जय हो गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला।
- 2008 - रेसुल पूकुट्टी: स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ही उन्हें बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड मिला।
- 2023 - एम.एम. कीरवानी और चंद्रबोस: फिल्म RRR (आरआरआर को ऑस्कर) के गाने नाटू नाटू ने पूरी दुनिया को नचाया और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता।
- 2024 - कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा: द एलिफेंट व्हिसपरर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट सब्जेक्ट) का अवॉर्ड मिला।
ये खबरें भी पढ़ें....
Dhurandhar 2: सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी A रेटिंग, जानें फिल्म का रनटाइम
सिलेंडर की अफवाहों के बीच ये फिल्मी मीम्स आपको हंसने पर कर देंगे मजबूर
ऐसे बनी भारत की पहली बोलती फिल्म Alam Ara, पढ़ें फिल्म के सफर की पूरी कहानी
2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका