2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका
Anjali Dwivedi | Mar 12, 2026, 16:02 IST
shah-rukh-khan-upcoming-movies-2026-27
शाहरुख खान 2026 और 2027 में किंग, जेलर 2 और पठान 2 जैसी बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। जानें उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट और रिलीज डेट।
बॉलीवुड के किंग खान के प्रशंसकों के लिए साल 2023 किसी सपने से कम नहीं था, जब उन्होंने पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। लेकिन उसके बाद बड़े पर्दे पर उनकी खामोशी ने फैंस को थोड़ा बेचैन कर दिया है। अब अच्छी खबर यह है कि साल 2026 और 2027 शाहरुख खान के नाम रहने वाला है। वे एक-दो नहीं, बल्कि चार बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपना डंका बजाने को तैयार हैं।
जेलर 2 में
2023 की सुपरहिट फिल्म जेलर के सीक्वल जेलर 2 का इंतजार हर सिनेमा प्रेमी को है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस पैन-इंडिया फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान इसमें एक पुलिस ऑफिसर के कैमियो में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 12 जून या 12 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि आधिकारिक डेट का अभी इंतजार है।
शाहरुख खान के करियर की सबसे चर्चित फिल्म किंग होने वाली है। तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद वे इसी फिल्म से मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर की सबसे खास बात यह है कि शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारों की फौज है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
2026 के धमाके के बाद शाहरुख 2027 में भी रुकने वाले नहीं हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म पठान का सीक्वल भी पाइपलाइन में है। पठान 2 को भी सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इसकी सटीक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि 2027 में यह फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा देगी।
शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखना किसी त्योहार से कम नहीं होता। स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म टाइगर वर्सेस पठान में दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे।
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर अभी काम रुका हुआ है, लेकिन सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से भारी एक्साइटमेंट है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अश्लीलता फैलाने वाले पांच नए OTT Platforms Ban
Latest OTT Release: रोमांस से थ्रिलर तक, इस वैलेंटाइन वीक घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में
कौन है अरियाना चौधरी, जो 19 की उम्र में मां महिमा को दे रही हैं टक्कर
वकील से लेकर मॉडल तक, जानें टीम इंडिया के इन स्टार्स की लेडी लव का प्रोफेशन
जेलर 2 में रजनीकांत के साथ दिखेंगे किंग
JAILER 2 - Announcement Teaser | Superstar Rajinikanth | Sun Pictures | Nelson | Anirudh
बेटी सुहाना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे
फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारों की फौज है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
king movie first poster
पठान 2 से 2027 में भी मचेगा शोर
PATHAAN 2 - Official Trailer | Shah Rukh Khan, Salman Khan, Deepika Padukone | Yash Raj | Fan-Made
टाइगर वर्सेस पठान
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर अभी काम रुका हुआ है, लेकिन सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से भारी एक्साइटमेंट है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अश्लीलता फैलाने वाले पांच नए OTT Platforms Ban
Latest OTT Release: रोमांस से थ्रिलर तक, इस वैलेंटाइन वीक घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में
कौन है अरियाना चौधरी, जो 19 की उम्र में मां महिमा को दे रही हैं टक्कर
वकील से लेकर मॉडल तक, जानें टीम इंडिया के इन स्टार्स की लेडी लव का प्रोफेशन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman