Latest OTT Release: रोमांस से थ्रिलर तक, इस वैलेंटाइन वीक घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में

Kaushiki | Feb 10, 2026, 16:40 IST
Share
Latest OTT Release
Latest OTT Release

इस हफ्ते ओटीटी पर कोहरा 2, अमर विश्वास और द कॉन्ज्यूरिंग जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स और जी5 पर मनोरंजन का महाकुंभ लगेगा...

Latest OTT Release: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। प्यार के इस मौसम में एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने वाला है। इस साल वैलेंटाइन वीक में बाहर जाकर पैसे खर्च करने के बजाय, लोग घर पर ही फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन ने भी दर्शकों की पसंद का पूरा ख्याल रखा है।

इस हफ्ते आपको केवल रोमांस ही नहीं, बल्कि सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर का भी कॉम्बो मिलने वाला है। फरवरी में रिलीज होने वाली ये फिल्में आपकी छुट्टियों को और भी मजेदार बना देंगी।

Amar Vishwas - Official Trailer | Rajeev Khandelwal, Ravi Behl, Aamir Ali |  Amazon MX Player
Amar Vishwas - Official Trailer | Rajeev Khandelwal, Ravi Behl, Aamir Ali | Amazon MX Player

अमर विश्वास

राजीव खंडेलवाल एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस कोर्टरूम ड्रामा में वे एक ऐसे जांबाज वकील बने हैं जो सच के लिए लड़ता है।

यह सीरीज 11 फरवरी से स्ट्रीम होगी और कानून की उलझनों को बहुत करीब से दिखाएगी। अगर आपको रहस्यमयी अदालती मामले और बहस देखना पसंद है, तो इसे जरूर देखें। आप इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

Kohrra Season 2 | Official Trailer | Barun Sobti Mona Singh | Netflix India
Kohrra Season 2 | Official Trailer | Barun Sobti Mona Singh | Netflix India

कोहरा सीजन 2

पंजाब की धुंध और अपराध की गहरी कहानियों वाला कोहरा अपने दूसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस आ गया है। इस बार बरुण सोबती और मोना सिंह की जोड़ी दर्शकों को एक नए और उलझे हुए मर्डर मिस्ट्री केस में ले जाएगी। 11 फरवरी को रिलीज होने वाली यह सीरीज सस्पेंस और इमोशन्स का एक बहुत ही खतरनाक मेल होने वाली है।

Mana Shankara Vara Prasad Garu Review: चिरंजीवी की पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ने  जीता फैंस का दिल?
Mana Shankara Vara Prasad Garu Review: चिरंजीवी की पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल?

माना शंकरा वर प्रसाद गारू

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी और लेडी सुपरस्टार नयनतारा की यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का एक जबरदस्त पैकेज है। थिएटर में धूम मचाने के बाद अब यह 11 फरवरी को जी5 (ZEE5) ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पारिवारिक मनोरंजन और जबरदस्त डायलॉग्स के शौकीन लोगों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन वीकेंड चॉइस साबित होगी।

थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल मूवी समीक्षा: हास्य और संदेश का मिश्रण करने वाली एक  पागल ग्रामीण मनोरंजक फिल्म - केवल कॉलीवुड
थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल मूवी समीक्षा: हास्य और संदेश का मिश्रण करने वाली एक पागल ग्रामीण मनोरंजक फिल्म - केवल कॉलीवुड

थलाइवर थंबी थलाइमायिल

यह एक तमिल पॉलिटिकल ड्रामा है जो राजनीति की गंदी चालों और समाज पर उसके गहरे असर को पर्दे पर उतारता है। फिल्म में जीवा और थम्बी रमैया जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। 12 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो संजीदा और कड़वे सच दिखाने वाला सिनेमा पसंद करते हैं।

ओटीटी इस हफ्ते

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

हॉरर फिल्मों की दुनिया में 'द कॉन्ज्यूरिंग' एक ऐसा नाम है जिससे हर कोई डरता है और प्यार भी करता है। इस जियो हॉटस्टार सीरीज की नई फिल्म लास्ट राइट्स 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसमें एड और लोरेन वारेन एक आखिरी खौफनाक केस सुलझाते दिखेंगे। अगर आपको डरावनी आवाजें और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन पसंद हैं, तो अपना दिल थाम कर बैठिए।

কেমন ছিল ভানুপ্রিয়া ভূতের হোটেলের প্রথম দিনের শ্যুটিং? | Bhanupriya  Bhooter Hotel | Windows - YouTube
কেমন ছিল ভানুপ্রিয়া ভূতের হোটেলের প্রথম দিনের শ্যুটিং? | Bhanupriya Bhooter Hotel | Windows - YouTube

भानुप्रिया भूतर होटल

वैलेंटाइन डे परबंगाली सिनेमा हमेशा से अपनी अनोखी कहानियों के लिए जाना जाता है। ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी कुछ वैसी ही है। 13 फरवरी को जी5 (ZEE5) पर आने वाली ये कहानी एक ऐसे पहाड़ी होटल की है जहां भूतों का बसेरा है। लेकिन ट्विस्ट हंसी के साथ आता है। यह फिल्म डर और ठहाकों का एक ऐसा सफर है जिसे आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

पंचायत 5 से मिर्जापुर 4 तक, यहां देखें Upcoming OTT Series 2026

Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म ने सोमवार को मारी बाजी

Tags:
  • वैलेंटाइन डे
  • नेटफ्लिक्स
  • OTT
  • ओटीटी
  • ओटीटी इस हफ्ते
  • zee5
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच