/sootr/media/media_files/2026/01/11/latest-ott-releases-2026-01-11-12-08-03.jpg)
Latest OTT Releases: साल का दूसरा शुक्रवार यानी 9 जनवरी 2026 मनोरंजन के मामले में बहुत ही खास है। अगर आप भी ओटीटी लवर हैं तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म्स ने आपके वीकेंड को मजेदार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप रिलीज के बारे में।
दे दे प्यार दे 2 (Netflix)
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी अब डिजिटल पर अवेलेबल है। इस सीक्वल में आशीष आयशा के मॉडर्न पंजाबी परिवार को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। आर माधवन का फिल्म में जुड़ना कहानी में एक मजेदार और नया मोड़ लाता है।
अखंडा 2 (Netflix)
नंदमुरी बालकृष्ण यानी 'बालैया' का जादू अब आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी और तमिल सहित कई अन्य भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है। जबरदस्त एक्शन और बालैया का रफ-टफ लुक फैंस के लिए एक ट्रीट है।
मास्क (ZEE5)
तमिल सिनेमा के शौकीनों के लिए मास्क एक सस्पेंस से भरी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक जासूस की कहानी है जो गलती से एक खतरनाक डकैती में फंस जाता है। केविन और एंड्रिया जेरेमिया के एक्टिंग ने इस फिल्म में जान डाल दी है।
फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 (SonyLIV)
निखिल आडवाणी की ये सीरीज भारतीय आजादी के बाद के उथल-पुथल भरे महीनों को दिखाती है। ये हिस्टोरिकल ड्रामा सच्ची घटनाओं और फेमस किताब पर बेस्डन होकर पेश किया गया है। सिद्धांत गुप्ता और राजेंद्र चावला ने इसमें बहुत ही इम्प्रेससिव एक्टिंग किया है।
द पिट सीजन 2 (JioHotstar)
मेडिकल ड्रामा के फैंस के लिए 'द पिट' का दूसरा सीजन 10 महीने बाद लौटा है। इसमें एक बिजी ट्रॉमा सेंटर की चुनौतियों और डॉक्टरों की निजी जिंदगी को दिखाया गया है। नोआ वाइल के मेन करैक्टर ने मेडिकल इमरजेंसी की बारीकियों को बखूबी निभाया है।
पीपल वी मीट ऑन वेकेशन (Netflix)
ये फिल्म एमिली हेनरी के फेमस नावेल पर बेस्ड एक प्यारी सी रोमांटिक कॉमेडी है। दो बिल्कुल अलग स्वभाव वाले दोस्तों की ये कहानी दिल को छू लेने वाली है। एमिली बैडर और टॉम ब्लिथ की केमिस्ट्री इस फिल्म को खास बनाती है।
अल्फा मेल्स सीजन 4 (Netflix)
स्पेनिश कॉमेडी सीरीज अल्फा मेल्स अपने चौथे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट आई है। चार दोस्त मॉडर्न वर्ल्ड की चुनौतियों से जूझते हुए अपनी जगह तलाशने की कोशिश करते हैं।
अ थाउजेंड ब्लोस (JioHotstar)
इस सीरीज में महिला क्राइम सिंडिकेट की नेता मैरी कैर की चुनौतीपूर्ण कहानी दिखाई गई है। वह अपने गैंग को आर्गनाइज्ड करने के लिए पुराने दुश्मनों से हाथ मिलाती है। खतरनाक अंडरवर्ल्ड की ये कहानी आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेगी।
बाल्टी (Amazon Prime Video)
कबड्डी के खेल पर बेस्ड ये एक रोमांचक बाइलिंग्वल स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म बताई जा रही है। खिलाड़ियों की आपसी रंजिश और खतरनाक मुकाबलों के बीच उनके रिश्तों की परीक्षा होती है। कबड्डी प्रेमियों के लिए ये फिल्म एक नया और शानदार एक्सपीरियंस साबित हो सकती है।
हनीमून से हत्या (ZEE5)
ये एक सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्री है जो विवाह के पीछे छिपे काले रहस्यों को खोलती है। एक्चुअल मर्डर्स पर बेस्ड ये फिल्म ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर देने वाली है। क्राइम और सस्पेंस (OTT release this week) पसंद करने वालों के लिए ये एक मस्ट-वॉच फिल्म है।
मनोरंजन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
The Bads of Bollywood में दिखा बॉलीवुड का इनसाइड ट्रुथ, रिलीज होते ही छा गई आर्यन खान की वेब सीरीज
आर्यन की The Bads of Bollywood में दिखा पर्दे के पीछे का सच, तीनों खान पहली बार होंगे एक साथ
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए फैंस, जानें Ikkis Movie Review
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us