'भगवान हर जगह हैं और...' वाले OYO के एड पर बवाल! धार्मिक संगठनों ने दे डाली चेतावनी

Sourabh Bhatnagar | Feb 22, 2025, 13:45 IST
thesootr
OYO के हालिया विज्ञापन पर विवाद उठने के बाद, कंपनी ने सफाई दी और कहा कि इसका उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना।

ऑनलाइन होटल बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी OYO ने अपने हालिया विज्ञापन को लेकर सफाई दी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन का मुख्य उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। यह बयान OYO के विज्ञापन पर उठे विवाद के बाद आया, जिसमें लोग OYO के द्वारा इस्तेमाल किए गए वाक्यांश "ईश्वर हर जगह है.. और OYO भी" पर आपत्ति जता रहे थे।



OYO का विवादित विज्ञापन

ओये के विज्ञापन से सोशल मीडिया पर बवाल (सोशल मीडिया ग्रैब)


फजीहत के बाद OYO की सफाई

OYO ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमारे हालिया विज्ञापन का उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। हम अपने देश की विविध आस्थाओं और मान्यताओं का बहुत सम्मान करते हैं और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का आदर करते हैं। OYO ने यह भी घोषणा की कि इस साल के अंत तक वह 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 होटल जोड़ने की योजना बना रही है।



खबर यह भी...

सोशल मीडिया पर #BycottOYO ट्रेंड

धार्मिक संगठनों की आपत्ति

OYO के इस विज्ञापन पर कई धार्मिक संगठनों ने भी विरोध जताया। इन संगठनों ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि इस प्रकार के विज्ञापन से धार्मिक भावना को ठेस पहुंच सकती है। OYO ने इन संगठनों से माफी मांगी और अपने विज्ञापन के उद्देश्य को स्पष्ट किया।



OYO की भविष्य की योजनाएं

OYO ने यह भी बताया कि इस विवाद के बावजूद कंपनी भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी योजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसे धार्मिक स्थलों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने और यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का गर्व है। इस साल के अंत तक OYO 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 नए होटल जोड़ने की योजना बना रही है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • सोशल मीडिया
  • oyo
  • पर्यटन
  • विज्ञापन
  • OYO Hotels