Paris Paralympics 2024 : पेरिस में बन गया इतिहास, एक दिन में भारत ने जीते 8 मेडल

Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 20:38 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-03T194936.031
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने इतिहास रच दिया है। वैसे भारत के खिलाड़ियों ने अब तक 14 मेडल देश के नाम कर चुके हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में 8 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान रचा है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics ) में भारतीय पैरा एथलीट्स ( Indian para athletes ) ने 24 घंटे यानी एक दिन में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर इतिहाल रच दिया। बीते सोमवार को भारत के खाते में कुल 8 मेडल आए थे। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों टोक्यों पैरालंपिक में एक दिन में 5 मेडल अपने नाम किए था। उस दिन सुमित अंतिल ( Sumit Antil ) ने भारत के लिए जैवलिन में गोल्ड ( won gold javelin ) जीता था। आइए जानते हैं कि भारत को अब तक, किस खेल में कौन सा पदक मिला हैं।



ये खबर भी पढ़िए...भारत ने Paris Paralympics में जीता 14वां पदक, प्रीति पाल को मिला दूसरा मेडल, जानें अब तक किसने मारी बाजी



पिछले 24 घंटे में मिलने वाले पदक

1- योगेश कथुनिया



योगेश कथुनिया (Yogesh Kathunia ) ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में दूसरे नंबर पर रहते हुए सिल्वर मेडल (silver medal ) अपने नाम किया था।



Yogesh_Kathuniya


2- थुलासिमथी मुरुगेसन



थुलासिमथी मुरुगेसन ( Thulasimathi Murugesan ) ने बैडमिंटन में सिल्वर ( silver ) पर कब्जा जमाया।



पेरिस पैरालिंपिक 2024: शटलर थुलासिमथी मुरुगेसन ने जीता ऐतिहासिक रजत - News18


3- नितेश कुमार



नितेश कुमार ( Nitesh Kumar ) ने बैडमिंटन के मेंस सिंगल एसएल3 में गोल्ड मेडल (gold medal ) जीता। नितेश ने ब्रिटेन के बेटेल को 21-14 18-21, 23-2 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।



IIT से ग्रेजुएट, ट्रेन हादसे में खोया पैर : जानिए पैरालंपिक में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाने वाले नित


4. मनीषा रामदास



मनीषा रामदास ( Manisha Ramdas ) ने बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल एसयू5 में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल ( bronze medal ) जीता था।



पेरिस पैरालंपिक : मनीषा रामदास पैरा बैडमिंटन महिला एकल के सेमीफाइनल में - uksamachar.com


5. सुहास यथिराज



सुहास यतिराज ( Suhas Yathiraj ) ने भी बैडमिंटन में कमाल किया। उन्होंने देश के लिए सिल्वर मेडल (silver medal ) जीता।



सुहास यतिराज का कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर्स से लेकर टोक्यो पैरालंपिक रजत पदक विजेता बनने तक का सफर


6- राकेश कुमार और शीतल देवी



राकेश कुमार ( Rakesh Kumar ) और शीत देवी की जोड़ी ने आर्चरी में कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (gold medal ) जीता।



Rakesh-Kumar-and-Sheetal-Devi


7. सुमित अंतिल



मेंस जैवलिन एफ64 (mens javelin f64 ) के फाइनल में सुमित अंतिल (Sumit Antil ) ने गोल्ड मेडल जीता।



Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल का धमाल... पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, बैडमिंटन म


8. नित्या सुमति सिवान

बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल एसएच6 में नित्या सुमति सिवान (Sumati Sivan ) ने ब्रॉन्ज मेडल ( bronze medal ) जीता।



1bb30c5e-a38


thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Paris Paralympics
  • रुबीना फ्रांसिस
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल
  • प्रीति पाल
  • अवनि लेखरा
  • मोना अग्रवाल
  • नित्या सुमति सिवान
  • सुमित अंतिल