असम में पीएम मोदी बोले- मैं शिव भक्त हूं, जहर निगल लेता हूं, जनता ही भगवान है

Sandeep Kumar | Sept 14, 2025, 23:33 IST
pm-modi-assam
असम में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने और गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने खुद को शिव भक्त बताते हुए जनता को भगवान कहा।

देश दुनिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग और गोलाघाट जिलों में आयोजित सभाओं में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस जितनी गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं। शिवजी की तरह जहर निगल लेता हूं। लेकिन जब देश के महान लोगों का अपमान किया जाता है, तब वे चुप नहीं रह सकते। भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी असम के महान सपूतों का सम्मान नहीं किया।



कांग्रेस ने गरीबों को ठुकराया-मोदी

नुमालीगढ़ में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों और आदिवासियों की अनदेखी हुई। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण किया जबकि भाजपा संतुष्टिकरण पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्र है नागरिक देवो भवः। असम में 20 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिए गए और घर-घर नल पहुंचाने की योजना जारी है।



ये भी पढ़ें...पीएम मित्रा पार्क: 91 कंपनियों को दिया गया 1300 एकड़ जमीन, 72 हजार से अधिक रोजगार के अवसर



कांग्रेस ने घुसपैठियों को बढ़ावा दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए असम की डेमोग्राफी बिगाड़ दी। घुसपैठियों को जमीनें दी गईं और संरक्षण प्रदान किया गया। भाजपा सरकार अब असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती से लड़ रही है। मिशन वसुंधरा के तहत लाखों आदिवासी परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें...मिजोरम जुड़ा दिल्ली से, पीएम मोदी ने किया रेल लाइन का उद्घाटन, 45 घंटे में सफर होगा पूरा



असम को हिंसा नहीं, विकास की राह पर ले जा रही भाजपा

मोदी ने कहा – कांग्रेस ने असम को अलगाव, हिंसा और विवाद दिया, जबकि भाजपा ने इसे विकास और विरासत से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया और नई शिक्षा नीति को लागू करने में तेजी दिखाई। वीर लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती मनाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जो कांग्रेस के शासन में उपेक्षित रहे।



ये भी पढ़ें...हिंसा के दो साल बाद मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी: बोले मणिपुर के जज्बे को सलाम, 7,300 करोड़ की दी साैगात



3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी



👉पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने असम के महान व्यक्तित्वों जैसे भूपेन हजारिका का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा असम के सपूतों का अपमान करती आई है।
👉मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में गरीबों और आदिवासियों की अनदेखी हुई और तुष्टिकरण की राजनीति की गई। इसके विपरीत, भाजपा ने नागरिक देवो भवः के सिद्धांत पर काम करते हुए 20 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं।
👉मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए असम की डेमोग्राफी बिगाड़ दी और घुसपैठियों को संरक्षण दिया। भाजपा सरकार अब असम के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान कर रही है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान 15 सितंबर : पश्चिमी भारत में गर्मी, केरल में भारी बारिश और MP में हल्की बारिश का अलर्ट



बांस से एथेनॉल उत्पादन- मोदी

नुमालीगढ़ में पीएम मोदी ने बांस से एथेनॉल बनाने की परियोजना का उद्घाटन किया। यह नॉर्थ ईस्ट की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा – एक समय था जब कांग्रेस सरकार बांस काटने पर लोगों को जेल भेजती थी। लेकिन अब वही बांस किसानों की रोजी-रोटी का साधन बनेगा। इस परियोजना से हर साल करीब ₹200 करोड़ का निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।



Tags:
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भाजपा
  • असम
  • देश दुनिया न्यूज