PM मोदी और CM योगी का सिर कलम करने की धमकी देने वाला भोपाल से गिरफ्तार

Siddhi Tamrakar | Dec 11, 2024, 15:08 IST
YOGI MODI 1
कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 4 लोगों के लिए धमकी भरा फोन कॉल आया था। अब आरोपी को UP पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 4 लोगों के लिए धमकी भरा फोन कॉल आया था। आरोपी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को सिर कलम करने की धमकी दी थी। अब आरोपी को UP पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।



बता दें, इस व्यक्ति ने यूपी के गाजियाबाद के नव युवा शक्ति संगठन के ऑफिस में फोन करके गालियां देते हुए धमकी दी थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इंटरनेट से संगठन का नंबर लेकर उसने फोन किया था।



भोपाल से पकड़ाया आरोपी

PM-CM के साथ इन लोगों को मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर की दोपहर को करीब 12 बजेनव युवा शक्ति संगठन केऑफिस के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने गालियां देते हुए PM मोदी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नव युवा शक्ति संगठन के कृष्णा त्यागी का सिर कलम करने की धमकी दी थी। जब उससे नाम पूछा तो आरोपी ने गाली-गलौज करके कॉल कट कर दिया था।



आरोपी के खिलाफ यूपी के कविनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने PM और UP CM के लिए धमकी भरा कॉल किया था और वह शायद ग्वालियर का रहने वाला है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • CM योगी आदित्यनाथ
  • मध्य प्रदेश समाचार