पहलगाम आतंकी हमले से पहले PM मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट: मल्लिकार्जुन खड़गे

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 06, 2025, 16:14 IST
Cong chief Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया अलर्ट मिला था। खड़गे ने कहा—सरकार को थी जानकारी, फिर भी चूक क्यों?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के रांची में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा दावा किया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मिली थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार को हमले की जानकारी थी तो सुरक्षा उपाय क्यों नहीं अपनाए गए? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सरकार को हमले की जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह एक इंटेलिजेंस फेलियर है।



क्यों हुआ प्रधानमंत्री का दौरा रद्द?

खड़गे का दावा है कि पीएम मोदी को हमले से पहले अलर्ट भेजा गया, जिसके बाद उनका प्रस्तावित कश्मीर दौरा रद्द कर दिया गया। यह संकेत देता है कि सरकार को किसी बड़े खतरे की पूर्व जानकारी थी।



हमले के बाद सरकार के फैसले

हमले के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए:



  • सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को निलंबित किया गया
  • पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध
  • पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद (23 मई तक)

यह पहली बार था जब भारत ने इतनी सख्त प्रतिक्रिया दी, जिससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कूटनीतिक दबाव झेलना पड़ा।



ये भी पढ़ें:



पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश



पहलगाम हमला

पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस अध्यक्ष
  • प्रधानमंत्री
  • पहलगाम में आतंकी हमला