PM मोदी ने संदेशखाली पीड़ित बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से की बातचीत

Rahul Garhwal | Mar 26, 2024, 22:43 IST
PM Modi talks to Sandeshkhali victim BJP candidate Rekha Patra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की पीड़ित रेखा पात्रा से बातचीत की। बीजेपी ने रेखा पात्रा को बशीरहाट से प्रत्याशी बनाया है। रेखा ने ही TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था।

PM Modi Conversation With Rekha Patra


NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने संदेशखाली पीड़ित बशीरहाट की बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से बातचीत की। पीएम ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में TMC नेताओं के यौन शोषण करने का मुद्दा उठाया था। काफी विवाद के बाद TMC नेता शाहजहां शेख की 29 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से चुनाव कैंपेन और पार्टी समर्थन की जानकारी ली।



पीएम मोदी और रेखा के बीच 9 मिनट 8 सेकंड की बातचीत



PM - रेखा जी नमस्कार।



रेखा - नमस्कार प्रधानमंत्री जी। आपका बहुत धन्यवाद।



PM -सबसे पहले आपका हालचाल जानना है। आप एक बड़ा दायित्व निभाने जा रही हैं। इस समय कैसा लग रहा है ?



रेखा - बहुत अच्छा लग रहा है। आपका हाथ मेरे सिर पर है। आप तो संदेशखाली की महिलाओं के लिए भगवान के समान हैं। ऐसा लग रहा है कि राम जी हमारे साथ हैं और राम जी का हाथ हमारे सिर पर है।



PM - सभी बहनों का हाथ मेरे सिर पर है। रेखा जी मुझे आपका संदेश मिला था। मेरी कोशिश होती है कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करूं। मैं जानता हूं, आप बंगाल की विपरीत परिस्थितियों में प्रचार कर रही हैं। जब आपका नाम घोषित हुआ तो क्या लगा, क्या माहौल था। आपको किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। विस्तार से बताएं। चित्र समझना चाहता हूं।



रेखा - हमारे साथ जो दुर्घटना घटी थी, वो बहुत ही दुर्भाग्यशाली है। हम सिर्फ संदेशखाली की मां-बहन नहीं हैं। हम बशीरहाट की मां-बहनें सभी एक साथ हैं। हम चाहते हैं कि संदेशखाली के आरोपी को सजा मिले। हम लोग 2011 से वोट नहीं दे पाए। हम चाहते हैं कि अब वोट दे पाएं, इससे संदेशखाली की मां-बहन खुश होंगी।



PM - मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी बात इलेक्शन कमीशन तक जरूर पहुंचेगी। सभी मतदाता मतदान कर पाएं, इसके लिए इलेक्शन कमीशन पूरी मदद करेगा। जब आपका नाम घोषित हुआ तब क्या मैसेज गया।



रेखा - सब बहुत खुश हैं। कुछ टीएमसी की महिलाओं ने इसका विरोध किया। बाद में उन्होंने भी मान लिया कि उन्होंने विरोध टीएमसी के कहने पर किया। उनसे हमारी दुश्मनी नहीं है।



PM - मुझे लग रहा है कि भाजपा ने आपको उम्मीदवार बनाकर बहुत बड़ा काम किया। आप चुनाव में अभी उतरी हैं और विरोधी भी आपके साथ आ गए हैं। आपके विचार सुनकर मुझे अच्छा लगा। रेखा जी मुझे पता लगा है कि बशीरहाट की महिलाएं आपको बहुत सम्मान दे रही हैं।



रेखा - मैं उनके घर की बेटी हूं। वो मेरे साथ हैं, ये सुनकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे पूरा सपोर्ट मिलेगा तो हम उनके लिए बहुत कुछ कर पाएंगे। मैं भी गरीब घर की बेटी हूं। मेरे पति तमिलनाडु में काम करते हैं। हम सबके लिए ऐसा करेंगे कि उन्हें बाहर ना जाना पड़े।



PM - आप एक प्रकार से शक्ति स्वरूपा हैं। आपने इतने ताकतवर को जेल भेज दिया। आपको अंदाजा है कि आपने कितने साहस का काम किया।



रेखा - संदेशखाली की सभी महिलाओं का हमें सपोर्ट है, इसलिए हम ये कर पाए साहब। उनके सपोर्ट से आगे भी काम करेंगे। उन्हें साथ लेकर चलेंगे।



PM - मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके साथ रहूंगा। व्यक्तिगत रूप से भी मैं आप सब लोगों की चिंता करूंगा। रेखा जी मुझे आपसे बात कर बहुत अच्छा लगा।



ये खबर भी पढ़िए..



पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने कहा कांग्रेस को अलविदा, BJP जॉइन की



थप्पड़ से भड़का था आंदोलन



रेखा पात्रा ने उत्तम सरदार के थप्पड़ मारने वाली बात गांव वालों को बताई तो लोग भड़क गए। उस दिन तय किया कि अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। आंदोलन की रणनीति बनाने के बाद शाहजहां शेख का विरोध शुरू हो गया था।



Sandeshkhali | पीएम नरेंद्र मोदी | रेखा पात्रा से पीएम मोदी की बातचीत



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • Sandeshkhali
  • संदेशखाली
  • PM Modi conversation with Rekha Patra
  • रेखा पात्रा से पीएम मोदी की बातचीत