पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी, मुंबई में ऐसे खुला राज

Raj Singh | Sept 27, 2024, 13:35 IST
the sootr
मुंबई पुलिस ने पोर्न इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रिया बर्ड को गिरफ्तार कर लिया है। ये अवैध रूप से भारत में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पोर्न इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रिया बर्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इंडियन पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्ड और बन्ना शेख के नाम से फेमस है। रिया बर्ड के बारे में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। पोर्न एक्ट्रेस फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने पूरे परिवार के साथ भारत में रह रही थी। जब इस बात का पता चला तो पुलिस ने उसे मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया।



इंडियन पासपोर्ट बनवा रखा है

हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्ड और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिया बर्डे बांग्लादेशी है। उसके पास फर्जी इंडियन पासपोर्ट है। साथ ही उनके घर में पूरे परिवार के दस्तावेज भी फर्जी हैं।



कैसे हुआ खुलासा?

ये भी खबर पढ़िए... नहाते वक्त बिकनी पहनना चाहती थी बेगम इसलिए दुबई के शेख ने खरीद लिया करोड़ों का आइलैंड



पोर्न स्टार के पूरे परिवार पर केस दर्ज

रिया के अलावा शिकायत में उनकी मां अंजलि बर्ड (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्ड, भाई रवींद्र बर्ड (रियाज शेख) और बहन रितु (मोनी शेख) का भी नाम है। पोर्न स्टार के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं, जबकि पुलिस रिया के भाई-बहनों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि फर्जी पासपोर्ट मामले से पहले रिया बर्ड को प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि पोर्न स्टार रिया कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं, जो पोर्न कंटेंट बनाते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई पुलिस
  • पोर्न स्टार केस
  • हिंदी न्यूज
  • पोर्न इंडस्ट्री
  • पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड
  • Porn Actress Rhea Bird
  • पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड गिरफ्तार