नहाते वक्त बिकनी पहनना चाहती थी बेगम इसलिए दुबई के शेख ने खरीद लिया करोड़ों का आइलैंड

दुबई के अरबपति बिजनेसमैन जमाल अल नदाक ने आइलैंड इसलिए खरीदा क्योंकि उसकी बीवी सौदी अल को बिकनी में नहाने का शौक है। मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisment
author-image
Ravi Singh
एडिट
New Update
Begum Island Dubai
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विकसित देशों में से एक है। यहां के लोगों की जीवनशैली, इमारतें, सड़कें, पुलिस और लोगों की खर्च करने की आदतें पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यूएई का सबसे मशहूर शहर दुबई है। दुबई में कई अरबपति शेख रहते हैं। उनके पास बेशुमार दौलत है और वे इस दौलत का दिखावा करने से नहीं कतराते। वे हर दिन कुछ न कुछ ऐसा करते हैं। जिससे लोगों को पता चलता है कि दुबई में कितने अमीर शेख रहते हैं।

दरअसल, हाल ही में एक अरबपति शेख ने अपनी बीवी के लिए करोड़ों का आइलैंड खरीदा है, लेकिन इसके पीछे जो वजह है वह आपको हैरान कर सकती है। मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दुबई के अरबपति बिजनेसमैन जमाल अल नदाक ने आइलैंड इसलिए खरीदा क्योंकि अपनी बीवी सौदी अल को बिकनी पहनना था।

d

बिकिनी में नहाने का शौक

शेख जमाल अल नदाक ( Sheikh Jamal Al Nadaq ) की पत्नी सौदी अल नादक ( Soudi Al Nadak ) को बिकिनी में नहाने का शौक था। जब उसने यह बात पति जमाल को बताई तो उसने द्वीप ही खरीद लिया ताकि कोई और वहां न जा सके। दुबई में खरीदे गए इस आइलैंड की कीमत 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 418 करोड़ भारतीय रुपए है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

शेख जमाल अल नदाक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते की, जिसके कैप्शन में होना लिखा 'POV: आप बिकिनी पहनना चाहती थीं इसलिए आपके करोड़पति पति ने आपके लिए एक आइलैंड खरीद लिया.' उनकी पत्नी को प्राइवेसी मिल सके इसलिए उन्होंने आइलैंड खरीदा। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दुबई में पढ़ाई करने गई थीं सौदी अल नादक

26 साल की सउदी ब्रिटिश मह‍िला हैं। कुछ साल पहले वे दुबई में पढ़ाई करने गई थीं, वहीं पर जमाल से उनकी मुलाकात हुई। देखते ही देखते दोनों में प्‍यार हुआ और बाद में शादी कर ली। दोनों की सोशल मीडिया में तस्‍वीरें खूब वायरल होती हैं। वीडियो शेयर करते हुए सउदी ने लिखा, यह अब तक सबसे शानदार इन्‍वेस्‍टमेंट है। वीडियो में सउदी अपने पत‍ि जमाल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Dubai दुबई 418 करोड़ का आइलैंड शेख जमाल अल नदाक आइलैंड Island बिकनी Saudi Al Nadak