बुक लवर्स ने रचा इतिहास, 8 दिन में यहां खरीद डाली 40 करोड़ की किताबें
आज के आधुनिक समय में लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर गुजारते हैं। खासकर शोर्ट वीडियो कॉन्टेंट जैसे इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स को देखते-देखते कैसे समय बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। लाइक, शेयर और हैशटैग की दुनिया में अब किताब पढ़ने वाले कम ही मिलते हैं। ऐसे वक्त में पुणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां 8 दिन के बुक फेस्टिवल में पुणेकरों ने 40 करोड़ से ज्यादा की किताबें खरीद लीं।
8 दिनों में 25 लाख की किताबें बिकी
पुणेकरों का मिला जबरदस्त साथ
इस दौरान पुणे बुक फेस्टिवल के मुख्य संयोजक राजेश पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम को पुणेकरों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। खास बात यह रही कि महोत्सव में 50% युवा और 25% बच्चे शामिल भी हुए, जिससे यह पता चलता है कि नई जनरेशन भी पढ़ने में रुचि दिखा रही है।इस साल महोत्सव को डिजिटल मीडियम से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एक करोड़ से भी ज्यादा लोग ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े थे। पुणे बुक फेस्टिवल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक