केतन अग्रवाल मौत में बड़ा खुलासा: मंगेतर ने ही दोस्त के साथ मिलकर रची मौत की साजिश

Manya Jain | Jun 23, 2026, 15:45 IST
pune lohagad fort trekking murder fiance arrested
पुणे के लोहागड़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत हत्या निकली। मंगेतर और उसके दोस्त ने धक्का देकर खाई में गिराया, दोनों हिरासत में हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पुणे के 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत पहले ट्रेकिंग हादसा लगी।
  • जांच के बाद अब पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मान रही है।
  • केतन की मंगेतर और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है।
  • पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को लोहागड़ किले की खाई में धकेला।
  • इसके बाद इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

18 जून को हुई थी मौत

पुणे में इंदौर सोनम रघुवंशी जैसा केस सामनें आया है। केतन विशाल अग्रवाल पुणे के गहुंजे इलाके के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के रियल एस्टेट कारोबार में डायरेक्टर थे।



18 जून 2025 को केतन अपनी मंगेतर के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लोहागड़ किले पर ट्रेकिंग करने गए थे। मंगेतर और उनके दो करीबी दोस्त भी साथ थे।



किले पर केतन तस्वीरें खींच रहे थे। उस वक्त पुलिस को बताया गया कि तेज हवाओं में वे अचानक अपना संतुलन खो बैठे और 400 फीट गहरी खाई में जा गिरे।



पहले दर्ज हुआ हादसे का मामला

शुरुआत में घटना के हालात देख पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु यानी एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया। सामान्य जांच शुरू हुई। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कई संदिग्ध सबूत मिले। इन सबूतों ने जांचकर्ताओं को सोचने पर मजबूर किया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी।



मंगेतर और दोस्त पर हत्या का शक

मंगलवार को पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि केतन की मंगेतर और उसके पुरुष दोस्त ने मिलकर उन्हें खाई में धकेला। इसके बाद दोनों ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की।



एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले को हत्या मानकर जांच की जा रही है। जांच अभी जारी है इसलिए आगे की जानकारी साझा नहीं की गई।



नवंबर में थी शादी, उदयपुर में बुक था पैलेस

केतन की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी। दोनों परिवारों ने राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक करा लिया था। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई।



ऐतिहासिक लोहागड़ किले पर हुई वारदात

लोहागड़ किला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। यह किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा हुआ है।यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में से एक है, जिन्हें यूनेस्को (UNESCO – United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह किला ट्रेकर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।



FAQ

  1. पुणे के लोहागड़ किले पर क्या हुआ था?
    26 साल के केतन विशाल अग्रवाल 18 जून को लोहागड़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। पहले इसे हादसा माना गया था। बाद में जांच में यह हत्या निकली।
  2. केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप किस पर है?
    पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त को हिरासत में लिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर केतन को खाई में धकेला और फिर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की।
  3. क्या लोहागड़ किला यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है?
    हां, लोहागड़ किला महाराष्ट्र के उन 12 किलों में से एक है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से भी जुड़ा है।

ये भी पढ़ें...



CBSE Revaluation से पलटी बाजी: बदले 12वीं के टॉपर, तीनों झारखंड से



देश में बढ़ती गर्मी से बच्चों में बढ़ रहा ठिगनापन, यूनिसेफ रिपोर्ट में खुलासा



मोबाइल छीन रहा है मासूमों का बचपन, मम्मी-पापा की जगह बोल रहे लाइक-शेयर



Indigo Free Women Pilot Program से फ्री में बनें पायलट, 30 जून तक आवेदन



Tags:
  • महाराष्ट्र
  • पुणे
  • unesco
  • मंगेतर
  • सोनम रघुवंशी