Pune Porsche Accident : नाबालिग के पिता पर कोर्ट ले जाते समय इंक अटैक

Shreya Nakade | May 22, 2024, 17:22 IST
Pune accident
पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में बाइक सवार आईटी प्रोफेश्लन्स को रौंदने वाले नाबालिग लड़के के पिता पर कोर्ट ले जाते समय इंक से हमला किया गया है...


पुणे में एक नाबालिग लड़के ने लग्जरी पोर्श गाड़ी से दो बाइक सवारों को रौंद ( pune porsche accident ) दिया था। दुर्घटना के समय नाबालिग कथित तौर पर नशे में भी था। मामले में किशोर न्यायालय द्वारा नाबालिग को 15 घंटे के भीतर ही जमानत देने के बाद मामला गर्माया हुआ है। लोगों में इस हादसे को लेकर काफी गुस्सा है।



इसी गुस्से में एक व्यक्ति ने नाबालिग के पिता पर इंक अटैक ( ink attack ) कर दिया। दरअसल एक्सीडेंट करने वाले लड़के के नाबालिग होने के कारण उसके पिता को मामले में हिरासत में लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। पुलिस वेन में ही कोर्ट की ओर जाते समय नाबालिग के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल पर इंक से हमला कर दिया गया। इस दौरान इंक अटैक करने वालों की ओर से वंदे मातरम के नारे भी सुनाई दिये। लोगों ने तिरंगा झंडा भी फहराया।



निबंध लिखवाकर नाबालिग को दी रिहाई


पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में अपराधी नाबालिग को एक्सीडेंट के बाद हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि 15 घंटे के अंदर ही किशोर न्यायालय ने उसे रिहा कर दिया। जमानत के लिए नाबालिग को एक्सीडेंट पर एक निबंध लिखने के लिए दिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं लड़के के पिता और जिस बार में वह गया था उसके मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।



ये खबर भी देखिये...



Pune Porsche accident : अमीरजादे की कार का 1758 रुपए का रजिस्ट्रेशन तक नहीं था



गाड़ी का नहीं था रजिस्ट्रेशन


जिस पोर्श गाड़ी से नाबालिग ने बाइक सवारों को ठोका था, उस गाड़ी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। गाड़ी को मार्च में बेंगलुरु से खरीदा गया था।गाड़ी मालिक ने तब से अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई। आरटीओ के अनुसार गाड़ी मालिक ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की थी। गाड़ी को सिर्फ आरटीओ तक ले जाने की इजाजत थी पर नाबालिग युवक उसे पूरे इंदौर में दौड़ा रहा था।



ये खबर भी पढ़िये...



पोर्श कार एक्सीडेंट : आधे घंटे में नाबालिग ने उड़ाई 48 हजार की शराब, दोस्तों के साथ दो पब में की पार्टी



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें




Tags:
  • Pune Porsche Accident
  • पुणे पोर्श एक्सीडेंट
  • नाबालिग के पिता पर इंक अटैक