डेढ़ में महीने में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला नए मालिक

Sandeep Kumar | May 03, 2026, 18:54 IST
Lakshmi N Mittal and Adar Poonawalla
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी की बिक्री में लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला ने अहम भूमिका निभाई। मित्तल परिवार को 75% हिस्सेदारी मिली, जबकि पूनावाला का 18% हिस्सा होगा। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर डेड़ महीने में राजस्थान क्यों बिक गई।

News in Short

  • राजस्थान रॉयल्स की पूरी फ्रेंचाइजी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने 1.65 बिलियन डॉलर में खरीदी।
  • मित्तल परिवार को 75% और पूनावाला को 18% हिस्सेदारी मिलेगी।
  • डील को बीसीसीआई की मंजूरी की आवश्यकता है, जो 2026 में मिल सकती है।
  • राजस्थान रॉयल्स के पास अब पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स का भी मालिकाना हक है।
  • मित्तल परिवार और पूनावाला टीम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

News in Detail

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक है और अब यह टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ने जा रही है। लक्ष्मी एन मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस आईपीएल फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है। यह बिक्री पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार हुई है। पहले मार्च के अंत में, टीम के कुछ हिस्सों को खरीदा गया था। लेकिन अब इस टीम को पूरी तरह से नया मालिक मिल चुका है।



1.65 बिलियन डॉलर की डील

नई डील के तहत मित्तल और पूनावाला ने 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,600 करोड़ रुपये) की बोली लगाई। यह डील उस समय हुई जब काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर की पेशकश की थी। कुछ मुद्दों के कारण उनकी बोली खारिज हो गई। इसके बाद मित्तल और पूनावाला ने डील को अंतिम रूप दिया।



इस नई डील के तहत राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक मित्तल परिवार और पूनावाला को मिल गया है। मित्तल परिवार को 75% हिस्सेदारी मिलेगी, जबकि पूनावाला के पास 18% हिस्सेदारी होगी। बाकी 7% हिस्सा मौजूदा निवेशकों के पास रहेगा।



बीसीसीआई की मंजूरी बाकी

इस डील को पूरा होने के लिए अभी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की मंजूरी की आवश्यकता है। माना जा रहा है कि यह डील 2026 की तीसरी तिमाही में पूरी हो सकती है, जब इसे आईपीएल और सीसीआई की बैठक से मंजूरी मिलेगी। इस डील का असर राजस्थान रॉयल्स के खेल और संचालन पर भी पड़ेगा।



राजस्थान रॉयल्स की नई शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की टीम अब नए मालिकों के नेतृत्व में नया कदम उठाने वाली है। मित्तल परिवार के पास 75% हिस्सेदारी होने के कारण टीम का प्रबंधन पूरी तरह से उनके हाथों में होगा। इसके साथ ही, अदार पूनावाला और मनोज बदाले भी टीम के समर्थन में बने रहेंगे और अपने अनुभव से टीम की मदद करेंगे।



लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल के नेतृत्व में, राजस्थान रॉयल्स को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके पास क्रिकेट के साथ-साथ व्यवसायिक दृष्टिकोण और संचालन में भी अच्छा अनुभव है, जो टीम को और अधिक मजबूती देगा।



क्यों बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम ?

राजस्थान रॉयल्स की बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ पिछले 24 घंटों में तेजी से बदल गई। दरअसल शनिवार को सोमानी कंसोर्टियम के नेतृत्व वाले समूह ने इस प्रक्रिया से हटने का फैसला किया। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमानी समूह के साथ प्रस्तावित पहले सौदे में कई अड़चनें आईं, और आखिरकार वह फेल हो गया।



मालिकाना हक के ढांचे पर असहमति

बातचीत टूटने की एक मुख्य वजह मालिकाना हक के ढांचे पर असहमति थी। बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख प्रमोटर मनोज बडाले बिक्री के बाद भी फ्रेंचाइजी में अपनी मौजूदा 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखना चाहते थे। कल सोमानी के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम इस व्यवस्था के पक्ष में नहीं था और बडाले के शेयरधारक बने बिना ज्यादातर हिस्सेदारी पर अधिग्रहण चाहता था। यह मतभेद एक बड़ी अड़चन बन गया।



राजस्थान ने 2008 में बनी थी चैंपियन

शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने IPL का पहला सीजन 2008 में जीता था। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन गिरता गया। टीम सिर्फ एक बार 2022 में फाइनल में पहुंची, जहां उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।



राजस्थान पर लगा चुका प्रतिबंध

राजस्थान रॉयल्स को 2015 में सामने आए स्पॉट-फिक्सिंग मामले की वजह से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। जांच के बाद लोढ़ा समिति ने टीम के सह-मालिक राज कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी पाया था। इसके कारण राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों को 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन से बाहर कर दिया गया। बाद में, 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से आईपीएल में वापसी की।



ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी की बेटी अनुष्का शर्मा बनीं भारतीय महिला ए टीम कप्तान, देखें टीम में किसे मिली जगह



महिला टी-20 विश्वकप 2026: टीम इंडिया का ऐलान, पाकिस्तान से होगी पहली टक्कर



दवाइयों और खेती का खर्च होगा कम; IIT भिलाई को मिला स्मार्ट नुस्खे का पेटेंट, आम जनता को मिलेगी राहत



फाइलों में बंट गया मुआवजा, हकीकत में टपक रहीं छतें, यह है 'केबीसी' फेम तहसीलदार का करोड़पति घोटाला



Tags:
  • आईपीएल
  • बीसीसीआई
  • राजस्थान रॉयल्स
  • अदार पूनावाला
  • लक्ष्मी एन मित्तल