दवाइयों और खेती का खर्च होगा कम; IIT भिलाई को मिला स्मार्ट नुस्खे का पेटेंट, आम जनता को मिलेगी राहत

Umeshwari Baghel | May 03, 2026, 17:29 IST
Share
iit-bhilai-new-chemical-technology-cheaper-medicines-patent
iit-bhilai-new-chemical-technology-cheaper-medicines-patent

आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे जरूरी केमिकल्स को सस्ते, तेज़ और आसान तरीके से तैयार किया जा सकेगा। भारत सरकार ने इस तकनीक को पेटेंट भी दिया है।

NEWS IN SHORT

  • आईआईटी भिलाई की नई तकनीक से सस्ती दवाइयों की उम्मीद
  • साधारण केमिकल्स से नई दवाइयां और रोज़मर्रा की वस्तुएं बनाए जा सकेंगी
  • आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों ने विकसित की स्मार्ट नुस्खा तकनीक
  • छोटे उद्योगों और किसानों को मिलेगा लाभ, कम खर्च में उत्पादन संभव
  • नई तकनीक से प्रदूषण में कमी और ग्रीन टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा

NEWS IN DETAIL

Bhilai। आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे अब जरूरी केमिकल्स को सस्ते, जल्दी और आसान तरीके से तैयार किया जा सकेगा। इस खोज के जरिए दवाइयों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

नई तकनीक से दवाइयां सस्ती होंगी?

आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई इस तकनीक से अब दवाइयां सस्ती हो सकती हैं। इससे पहले दवाइयों को बनाने के लिए जो केमिकल्स इस्तेमाल होते थे

उन्हें बनाने की प्रक्रिया महंगी और कठिन थी। लेकिन अब नई तकनीक से उन्हें सस्ते और कम समय में बनाया जा सकेगा।

वैज्ञानिकों का स्मार्ट नुस्खा

आईआईटी भिलाई के केमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरूप मुखर्जी और उनकी टीम ने इस खोज को विकसित किया है।

भारत सरकार ने इस तकनीक के लिए पेटेंट (पेटेंट भी कराया) भी दिया है। यह एक तरह से स्मार्ट नुस्खा जैसा है। जैसे हम घर में साधारण चीजों से खाना बनाते हैं, वैसे ही अब फैक्ट्रियों और लैब में साधारण केमिकल्स से नई चीजें बनाई जा सकती हैं।

कहां हो सकता है इस तकनीक का उपयोग?

इस खोज का सबसे बड़ा असर दवा उद्योग पर पड़ेगा। जब दवाइयों के लिए जरूरी (chemical) केमिकल्स सस्ते और तेजी से बनेंगे, तो दवाइयों की कीमतें भी घट सकती हैं।(स्वास्थ्य सेवाएं)

इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो महंगी दवाइयों के कारण इलाज नहीं करवा पाते। इसके अलावा, यह तकनीक खेती में कीटनाशक बनाने और रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे साबुन, पेंट, प्लास्टिक, और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने में भी मदद कर सकती है।

छोटे उद्योगों के लिए फायदेमंद

यह तकनीक छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। कम लागत में उत्पादन संभव होने से छोटे उद्योग भी प्रतिस्पर्धा में बने रहेंगे और नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

पर्यावरण के लिए भी बेहतर

यह तकनीक पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। कम केमिकल्स का इस्तेमाल करके प्रदूषण में कमी लायी जा सकती है। इसके जरिए उद्योगों को ग्रीन टेक्नोलॉजी अपनाने में मदद मिल सकती है।

खेती में भी होगा लाभ

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर अपनाई जाती है तो खेती के क्षेत्र में भी फायदा हो सकता है। कीटनाशकों और कृषि रसायनों के निर्माण में कम खर्च होगा, जिससे किसानों का खर्च कम होगा और खेती सस्ती होगी।

85
85


आम लोगों के लिए बड़ी राहत

आईआईटी भिलाई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरूप मुखर्जी का कहना है कि इस खोज का मुख्य उद्देश्य केवल नई तकनीक का विकास नहीं है

बल्कि एक ऐसी तकनीक बनाना है जो आम लोगों के जीवन को सरल और बेहतर बना सके। इस तकनीक से दवाइयों, खेती और उद्योग के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाने की उम्मीद है।

यह खबरें भी पढ़े....

देश में पहली बार IIT भिलाई 50 प्रतिशत एथेनॉल मिलाकर डीजल इंजन चलाने में कामयाब, भारत सरकार ने दिया था ये प्रोजेक्ट

RBI जल्द लॉन्च करेगा ई-रूपी, IIT भिलाई में चल रही टेस्टिंग

शिक्षा के गढ़ में बेटियां पीछे ; दुर्ग-भिलाई में हर साल कम हो रही हैं 1200 बेटियां

छत्तीसगढ़ भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन फटा और लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई
  • पेटेंट भी कराया
  • IIT भिलाई
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • chemical
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा