एमपी के राकेश सातनकर ने अनंत, राधिका की शादी में बांसुरी बजाकर जलवा बिखेरा

Ravi Singh | Jul 15, 2024, 24:00 IST
Rakesh Satankar
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का 12 जुलाई 2024 को मुंबई में विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस विवाह समारोह कार्यक्रम में बैतूल के एक युवक ने बांसुरी बजाकर अपना जलवा बिखेरा था।

पिछले कुछ दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा दुनियाभर में है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का 12 जुलाई 2024 को मुंबई में विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस विवाह समारोह कार्यक्रम में बैतूल के एक युवक ने बांसुरी बजाकर अपना जलवा बिखेरा था।



बांसुरी बजाने के शौक ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय स्तर ख्याति

बैतूल जिले के सारणी के शोभापुर कालोनी निवासी नारायण सातनकर के पुत्र राकेश सातनकर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में बांसुरी वादन किया था। उनके बारे में कहा जाता है कि पिता नारायण सातनकर के डब्ल्यूसीएल में कार्यरत होने के दौरान स्कूली समय से ही बांसुरी बजाने के शौक ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।



बांसुरी बजाने का शौक बचपन से

शोभापुर के माध्यमिक शाला में अध्यनरत के दौरान ही राकेश को बांसुरी बजाने का शौक लगा था। धीरे-धीरे यह शौक उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया। बचपन से ही उन्हें बांसुरी बजाने का शौक था। स्कूल के समय के दौरान जब भी समय मिलता था, बांसुरी की धुन पर गीत गुनगुना लिया करते थे। हायर सेकंडरी के बाद वे भोपाल में स्नातक की पढ़ाई करते रहे। यहां पर भी उन्होंने अपने शौक को जारी रखा। धीरे-धीरे उनकी बांसुरी वादन ने अलग पहचान बनाई तो परिवार सहित मुंबई शिफ्ट हो गए।



ये खबर भी पढ़ें...



Anant Radhika Wedding : आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, 2 घंटे 40 मिनट रहे, डिनर किया; वर-वधु को गिफ्ट दिया



अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बांसुरी की प्रस्तुति

राकेश पिछले 5 सालों से मुंबई में रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार 12 जुलाईर को अंबानी परिवार के छोटे पुत्र के विवाह में बांसुरी बजाई। राकेश का कहना है कि देश-विदेश के दिग्गजों हस्तियों के बीच बांसुरी की प्रस्तुति देते हैं तो मन से खुशियां मिलती हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अनंत अंबानी और राधिका की शादी
  • अनंत अंबानी और राधिका
  • राकेश सातनकर