सिंगापुर सरकार बनी मैचमेकर: स्वाइप की थकान मिटाने शुरू किया फर्स्टडेट पोर्टल, अब ऐसे बनेंगी जोड़ियां

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 02, 2026, 18:47 IST
सिंगापुर सरकार की टेक एजेंसी गवटेक ने फर्स्टडेट नाम से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
डेटिंग ऐप पर एक के बाद एक प्रोफाइल स्वाइप करने से थक गए हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बता दें सिंगापुर सरकार की टेक एजेंसी गवटेक ने फर्स्टडेट नाम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह फर्स्टडेट पोर्टल 21 से 35 साल के पब्लिक सेक्टर के वर्कर के लिए है। इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए डेटिंग का नया मंच भी कहा जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गवटेक ने फर्स्टडेट नाम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
  • 21 से 35 साल के पब्लिक सेक्टर के वर्कर के लिए है।
  • एप्लिकेंट सिंगपास से लॉग-इन करके सवालों का जवाब देंगे।
  • सिस्टम एक बार में एक संभावित मैच बताएगा।
  • दोनों की सहमति के बाद ही कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए जाएंगे।

कैसे काम करेगा फर्स्टडेट ऐप

गवटेक सिंगापुर सरकार की टेक एजेंसी है। फर्स्टडेट सिंगापुर को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। पायलट यानी सीमित स्तर पर शुरुआती परीक्षण। एप्लिकेंट्स को इंटरनेशनल डिजिटल आइडेंटिटी सिंगापास से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद सवालों का जवाब देना होगा। इसमें इंटरेस्ट, हैबिट्स, लाइफ वैल्यू और लाइक-डिस्लाइक से जुड़े सवाल होंगे।




एक बार में एक मैच, सहमति जरूरी

इन सवालों के जवाब देने के बाद सिस्टम एक बार में केवल एक संभावित मैच बताएगा। यानी ढेर सारे प्रोफाइल देखने और स्वाइप करने का झंझट नहीं रहेगा। दोनों पक्षों की सहमति होने पर ही कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए जाएंगे।



नोबेल विजेता गणित से बनेगा मैच

फर्स्टडेट ऐप में गेले-शेप्ली स्टेबल मैरिज एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। एल्गोरिदम यानी कदम-दर-कदम चलने वाला गणितीय तरीका है। यह लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर दोनों पक्षों के लिए स्थिर और उपयुक्त जोड़ियां बनाने की तकनीक है।



इसके विकास में योगदान के लिए लॉयड शेप्ली को 2012 में आर्थिक विज्ञान का नोबेल स्मृति पुरस्कार मिला था। इसी वजह से इसे नोबेल विजेता गणित कहा जा रहा है।



सरकार को यह कदम क्यों उठाना पड़ा

इसके पीछे की वजह फर्टिलिटी रेट में गिरावट और शादी की घटती संख्या भी है। सिंगापुर में 2025 में निवासी प्रजनन (Resident breeding) रेट घटकर 0.87 बच्चे प्रति महिला रह गई है। सिंगापुर फर्टिलिटी रेट का यह स्तर सरकार के लिए चिंता का विषय है।



बता दें 2025 में शादियों की संख्या भी 5.6% घटकर 21 हजार 671 रही है। ऐसे में सरकार परिवार शुरू करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के कई उपाय कर रही है। फर्स्टडेट ऐप उन्हीं में से एक है।



FQAs

  1. फर्स्टडेट प्रोजेक्ट कैसे काम करेगा?
    फर्स्टडेट प्रोजेक्ट में आवेदक को सिंगपास से लॉग-इन कर के सवालों का जवाब देना होगा। सिस्टम एक बार में एक संभावित मैच बताएगा, और दोनों की सहमति पर ही संपर्क विवरण साझा किया जाएगा।
  2. फर्स्टडेट में कौन सा एल्गोरिदम इस्तेमाल किया जा रहा है?
    फर्स्टडेट में गेले-शेप्ली स्टेबल मैरिज एल्गोरिदम का उपयोग किया जा रहा है, जो प्राथमिकताओं के आधार पर स्थिर और उपयुक्त जोड़ियों को बनाने का काम करता है।
  3. सिंगापुर सरकार ने फर्स्टडेट प्रोजेक्ट क्यों शुरू किया है?
    सिंगापुर सरकार ने फर्स्टडेट प्रोजेक्ट को फर्टिलिटी रेट में गिरावट और शादी की घटती संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है, ताकि लोगों को परिवार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
Tags:
  • सिंगापुर सरकार
  • मैचमेकर
  • सिंगापुर सरकार बनी मैचमेकर
  • फर्स्टडेट पोर्टल
  • डेटिंग ऐप
  • टेक एजेंसी गवटेक
  • Resident breeding
  • FirstDate Singapore
  • Singapore fertility rate
  • सिंगपास