राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी, Poor thing… कहने से बवाल

Sourabh Bhatnagar | Jan 31, 2025, 14:14 IST
thesootr
सोनिया गांधी ने संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'Poor Thing...' कह डाला। इस बयान पर विवाद बढ़ने की संभावना है।

संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। पत्रकारों के सवाल पर सोनिया ने राष्ट्रपति को 'Poor Thing...' (बेचारी महिला) कहकर तंज कसा।



सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों (Achievements) का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ (Women-led Development) पर विश्वास रखती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Act) को एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इसके अलावा, सरकार ने युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है।



‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जोर

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) जैसे कानूनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा वक्फ (Waqf) संशोधन विधेयक जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी काम हो रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस अमृतकाल में विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सुधारों की भी विस्तार से चर्चा की।



नड्डा ने की माफी की मांग

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति के लिए "पुअर थिंग" शब्द का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है और इसे न केवल मैं, बल्कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा करता है। जेपी नड्डा ने कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है, जो गरीबों और आदिवासियों के प्रति उसके पूर्वाग्रह को उजागर करती है। उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रपति और समूचे आदिवासी समाज से बिना किसी शर्त के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।



FAQ

  1. सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए क्या टिप्पणी की?
    सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'Poor Thing...' कहकर टिप्पणी की।
  2. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में क्या कहा?
    राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताते हुए पुरानी बातों का दोहराव कहा।
  3. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में किन मुद्दों पर जोर दिया?
    राष्ट्रपति ने ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’, और वक्फ संशोधन विधेयक पर जोर दिया।
  4. सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया क्या है?
    भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रपति पद का अपमान करार दिया है और कांग्रेस से माफी की मांग की है।
  5. महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की कौन-सी योजना का जिक्र हुआ?
    राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख किया, जिसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CONGRESS
  • One Nation One Election
  • सोनिया गांधी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • Parliament Session
  • भाजपा
  • Waqf Amendment Bill