कश्मीर की वंदे भारत ट्रेन में तैनात होंगे स्पेशल ट्रेंड कमांडो

thesootr Desk | Jun 06, 2025, 21:23 IST
Photograph: (the sootr)
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अब कटरा से श्रीनगर तक की दूरी 7 घंटे से घटकर 3 घंटे की रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिज और अंजनी पुल का उद्घाटन कर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेंड कमांडो तैनात किए हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अब कटरा से श्रीनगर तक की दूरी 7 घंटे से घटकर महज 3 घंटे की रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब ब्रिज और अंजनी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जम्मू-कश्मीर के बीच ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्पेशल ट्रेंड कमांडो तैनात किए गए हैं।



सुरक्षा के लिए ट्रेन में स्पेशल कमांडो तैनात

इन परिस्थितियों को देखते हुए, जम्मू से कश्मीर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा बडा मुददा हैं, जिसे मजबूत करने के लिए स्पेशली ट्रेंड कमांडो तैनात किए गए हैं। यह फैसला क्षेत्र में हाल के आतंकी हमलों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



अत्याधुनिक हथियारों, बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस हैं कमांडो

प्रत्येक कोच में दो-दो कमांडो की तैनाती की गई है, जो अत्याधुनिक हथियारों, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य हाईटेक गैजेट्स से लैस हैं ताकि यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़े और कश्मीर की यात्रा के दौरान उन्हें डर न रहे।



OMG! 200 साल पहले भी होता था कंडोम का उपयोग, भेड़ की आंत से बनाया जाता था



डेढ़ हजार नक्सली सरेंडर, 400 का एनकाउंटर, सीएम ने दी शाह को रिपोर्ट



सुरक्षा बलों का संयुक्त अभ्यास

हाल ही में 16 अप्रैल, 2025 को NSG ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर कटरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन सुरक्षा अभ्यास किया था। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकी खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और तत्परता को बढ़ाना था। NSG की इस पहल ने रेलवे और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित आतंकी गतिविधियों को रोकने की रणनीति को मजबूत किया है।



गाजा में 2,400 रुपए में बिक रहा 5 रुपए का पारले जी



महादेव घाट में युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट, महिला खिलाड़ी की अंगुली काटी



प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे ने कटरा, रियासी, संगलदान, बानिहाल, काजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। यह ट्रेन न केवल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी प्रोत्साहित करेगी। हालांकि, सुरक्षा को लेकर रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जम्मू-कश्मीर
  • सुरक्षा
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • कमांडो